{"_id":"6acb95892c7f03653b0e3893","slug":"faith-remained-undeterred-even-amidst-the-rain-devotees-thronged-the-temples-on-the-first-day-of-navratri-shimla-news-c-19-sml1002-802030-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश के बीच में भी नहीं थमी आस्था, पहले नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश के बीच में भी नहीं थमी आस्था, पहले नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
शिमला के काली बाडी में नवरात्र के पर्व पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। फोटो संवाद
तारा देवी मंदिर में सात हजार और कालीबाड़ी मंदिर में तीन हजार ने टेका माथा
माता के जयकारों से गूंज उठे शहर के देवी मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को राजधानी के देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। तारादेवी मंदिर में करीब छह से सात हजार और कालीबाड़ी मंदिर में दो से तीन हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। संजौली स्थित ढिंगू माता मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
तारादेवी मंदिर के कपाट सुबह छह बजे खुले। सुबह 7:30 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालु हाथों में फल, फूल, लाल चुनरी और प्रसाद की टोकरियां लेकर माता के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 5:30 बजे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर के कपाट छह बजे के बाद खुले। सुबह 6:15 बजे घटस्थापना की गई। इसके बाद माता का स्नान, शृंगार और अभिषेक कर पूजन किया गया। मंगल आरती के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। माता के भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
संजौली स्थित ढिंगू माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवती के दर्शन किए। भक्तों ने माता को लाल चुनरी, चूड़ियां, शृंगार का सामान और फल अर्पित किए। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की। कई श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखे।
तारादेवी और कालीबाड़ी मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। दोनों मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर हलवे का प्रसाद भी बांटा गया।
खुशहाला महावीर मंदिर में श्रीराम कथा शुरू
शिमला। शोघी के पास खुशहाला महावीर मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार से श्रीराम कथा शुरू हुई। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर भाग लिया। मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने बताया कि कथा में रामेश्वर शर्मा प्रवचन कर रहे हैं। कथा का समापन 19 अक्तूबर को होगा। मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। संवाद