फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two deadboy found in sangla kinnaur himachal pradesh

किन्नौर: सांगला में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 12 Nov 2021 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Nov 2021 06:49 PM IST
सार

ब्रुआ कंडे के साथ लगती ब्रुआ खड्ड में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तस्वीर चंद (58) गांव ब्रुआ तहसील सांगला जिला किन्नौर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Two deadboy found in sangla kinnaur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला थाना के तहत दो घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामला दर्जकर कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सांगला तहसील के ब्रुआ कंडे के साथ लगती ब्रुआ खड्ड में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खड्ड से शव को निकाला। शव को सीएचसी सांगला पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान तस्वीर चंद (58) गांव ब्रुआ तहसील सांगला जिला किन्नौर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला गुरुवार रात 11 बजे का है। बताया जा रहा है कि रेश्वल (सांगला) निवासी नरेश कुमार (52) अपने घर जा रहा था। रास्ते में अचानक पैर फिसलने से गिर गया। उसके बेटे और रिश्तेदारों ने उसे पीएचसी सांगला पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद छोल्तू अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed