{"_id":"6187d85aa3dd0b6ac850cea8","slug":"two-cousins-killed-in-car-accident-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम में आए चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम में आए चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
Sun, 07 Nov 2021 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:15 PM IST
सार
30 अक्तूबर को दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम के लिए दोनों दाड़लाघाट से गाड़ी में मशोबरा क्षेत्र के देवला गांव आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम में शामिल होने आए दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के एक सप्ताह बाद दोनों के शव पुलिस को राजधानी से सटे मशोबरा क्षेत्र में मिले हैं। मृतकों की पहचान रजनीश (26) पुत्र राम जी वर्मा और देवी चंद (27) पुत्र धनीराम गांव चलामा, पोस्ट ऑफिस मटेरनी, तहसील अर्की के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 30 अक्तूबर को दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम के लिए दोनों दाड़लाघाट से गाड़ी में मशोबरा क्षेत्र के देवला गांव आए थे। छह दिन बीतने के बाद भी दिवाली पर जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद से ढली थाना पुलिस की टीमें युवकों की तलाश में जुटी थीं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक रजनीश पेशे से ट्रांसपोर्टर था जबकि देवी चंद भी वाहनों के व्यवसाय से जुड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविवार को भी युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था। दोपहर 2:00 बजे के करीब बलदेयां-घराटनाला सड़क पर ठेला मोड पर वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन