फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two conductors who conspired to fail the luggage policy were dismissed

HRTC: लगेज पॉलिसी फेल करने का षड्यंत्र रचने वाले दो परिचालक किए बर्खास्त

Fri, 13 Oct 2023 10:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 10:03 AM IST
सार

अनुबंध पर सेवाएं दे रहे परिचालक परिवहन सेवा आचरण नियम (कंडक्ट रूल), अनुबंध सेवा नियम और निगम की सोशल मीडिया पालिसी के उल्लंघन के दोषी पाए गए।

विज्ञापन
Two conductors who conspired to fail the luggage policy were dismissed
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आय में बढ़ोतरी के लिए लागू की लगेज पालिसी को फेल करने का कथित षड्यंत्र रचने के मामले में दो परिचालकों को बर्खास्त कर दिया है। अनुबंध पर सेवाएं दे रहे परिचालक परिवहन सेवा आचरण नियम (कंडक्ट रूल), अनुबंध सेवा नियम और निगम की सोशल मीडिया पालिसी के उल्लंघन के दोषी पाए गए। एचआरटीसी ने वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सरकार के आदेशों पर लगेज पालिसी लागू की है।

विज्ञापन


इसके तहत बसों में यात्री के सामान ले जाने पर तय दर पर किराया वसूल किया जा रहा है। व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे चालक-परिचालक जो अब तक अवैध तरीके से सामान लाते ले जाते थे, पालिसी को फेल करने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे ही एक मामले में निगम के परिचालक व्हटासऐप चैट में यात्री के माध्यम से निगम के खिलाफ कोर्ट केस करने या फिर यात्री से टिकट लेकर अपने किसी रिश्तेदार के जरिये केस करने का षड्यंत्र रचने के दोषी पाए गए।
विज्ञापन


चैट में परिचालक लिख रहे हैं कि लगेज पालिसी को बदनाम कर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर दबाव डलवाओ ताकि पालिसी की समीक्षा हो और यह वापिस हो जाए। निगम ने मामले की जांच के बाद उपमुख्यमंत्री को बताया और उनके निर्देशों पर परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस षड्यंत्र में एक अन्य परिचालक भी संलिप्त है। उसके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होते ही उसे भी बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद सबूतों के आधार पर कार्रवाई : रोहन
सरकार और निगम की नीतियों की आलोचना और सोशल मीडिया पर षड्यंत्र करने के दोषी परिचालकों के खिलाफ जांच के बाद सबूतों के आधार पर कार्रवाई की है। भविष्य में यदि कोई भी कर्मचारी ऐसे मामलों में दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।- रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी


एक महीने में 81 लाख रुपये कमाये
एचआरटीसी ने लगेज पाॅलिसी लागू कर एक महीने के भीतर करीब 81 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed