फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two cars hit eachother in rangas bridge hamirpur himachal pradesh and riders are safe

रंगस पुल पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
two cars hit eachother in rangas bridge hamirpur himachal pradesh and riders are safe
रंगस पुल पर दो कारों में टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। -संवाद
रंगस (नादौन)। उपमंडल के रंगस में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बने पुल के ऊपर देर रात 9:00 बजे के करीब दो कारों में जोरदार टक्कर होने पर कार में सवार दो युवक बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

आकर्षित पुत्र नरेश शामा निवासी मझोग हमीरपुर ने बताया कि वह अपनी कार नंबर एचपी 22-5522 को लेकर ज्वालाजी से अपने घर हमीरपुर आ रहा था। तभी रंगस पर एक अज्ञात कार आगे से आने वाले ट्रक को तेज गति से ओवर टेक कर रही थी। अचानक आकर हमारी कार से टकरा गई, जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने वाला कार चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों कारों में टक्कर इतनी भयंकर हुई कि इनके टकराने की आवाज काफी दूर तक सुनाई देने से आसपास के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

हादसे के समय आकर्षित के अलावा उसका दोस्त चित्रार्थ पुत्र संजीव कुमार निवासी हमीरपुर भी साथ था। दोनों युवकों को हादसे में मामूली चोटें आई हैं। उसके चलते उनके परिजन दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर उपचार के लिए ले गए। हादसे की सूचना पुलिस थाना नादौन को मोबाइल फोन के माध्यम से युवकों के किसी रिश्तेदार द्वारा दी गई है। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि रंगस पुल पर हुए हादसे के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed