फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Bus truck Collision in Mandi Himachal Pradesh 20 passengers injured

Mandi Accident: बल्ह के रत्ती में दो बसों और टिप्पर में जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल

Thu, 15 Jun 2023 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

सुंदरनगर की तरफ से आर रही दो निजी बसों में आगे निकलने के लिए होड़ चली हुई थी, जब यह बसें रत्ती के पास पहुंची तो अचानक एक निजी बस चालक ने ओवरटेक किया जिस पर आगे से सुंदरनगर की तरफ आ रहे टिप्पर के साथ दोनों बसों की भी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Two Bus truck Collision in Mandi Himachal Pradesh 20 passengers injured
अस्पताल में घायल यात्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मंडी के तहत बल्ह के रत्ती में वीरवार सुबह करीब 11 बजे तीन वाहनों की जोरदार टक्कर के चलते निजी बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। यह टक्कर दो निजी बसों और एक टिप्पर में हुई। हादसे में ट्रक और निजी बस को काफी नुकसान हुआ है और यह क्षतिग्रस्त हुए है। उधर, इस हादसे में कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई मगर उन्होंने अपना उपचार निजी अस्पतालों में करवा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल रत्ती और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया जहां पर उनको उपचार दिया गया। हादसा निजी बस चालक की लापरवाही से हुआ इस पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर की तरफ से आर रही दो निजी बसों में आगे निकलने के लिए होड़ चली हुई थी, जब यह बसें रत्ती के पास पहुंची तो अचानक एक निजी बस चालक ने ओवरटेक किया जिस पर आगे से सुंदरनगर की तरफ आ रहे टिप्पर के साथ दोनों बसों की भी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते ओवरटेक करने वाली बस के यात्री घायल हो गए। इस पर पुलिस और एंबुलेस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। एएसपी अमित यादव ने बताया कि रत्ती में हुए हादसे में निजी बस चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed