{"_id":"5e05a23e8ebc3e87e35d4c66","slug":"two-brothers-electrocuted-to-death-while-working-in-their-fields-in-una-in-himchal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में करंट की चपेट में आए सगे भाई, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में करंट की चपेट में आए सगे भाई, दोनों की मौत
Fri, 27 Dec 2019 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना गणु मदवाड़ा गांव में वीरवार रात की है। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (36) और पुष्पिंद्र सिंह (31) के रूप में हुई है। पांच दिन पहले ही इनके पिता जोगिंदर सिंह की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि खेतों में अंधेरा होने की वजह से पहले पुष्पिंद्र करंट की चपेट में आया। छोटे भाई को बचाते हुए कुलदीप भी करंट का शिकार बन गए। पुष्पिंद्र का शरीर चार-पांच जगह से बुरी तरह से झुलस गया था जबकि एक आंख भी पूरी तरह जल गई थी।
विज्ञापन
कुलदीप जालंधर में एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और पिता की मौत पर अंतिम संस्कार के लिए घर आए थे। एडिशनल एसएचओ गगरेट सुशील कुमार पुलिस ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार घनारी मनीष चौधरी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन