फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two boxers from HPU won gold in the blossoming Indian inter-university competition.

Shimla: अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धा में एचपीयू के दो बॉक्सरों ने जीता सोना

Fri, 05 Jan 2024 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

एचपीयू के मुक्केबाजों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित पुरुष वर्ग की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धा में एक गोल्ड समेत दो मेडल जीते। 

विज्ञापन
Two boxers from HPU won gold in the blossoming Indian inter-university competition.
एचपीयू के दो बॉक्सरों ने जीता सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के मुक्केबाजों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित पुरुष वर्ग की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धा में एक गोल्ड समेत दो मेडल जीते। वहीं, एचपीयू के पांच मुक्केबाजों ने खेलो इंडिया गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। बिलासपुर कॉलेज में पढ़ रहे रोहड़ू के बोबिन चौहान 80 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड और किन्नौर के आशीष कुमार ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।

विज्ञापन


कोच नवीन चौहान ने बताया कि मेडल विजेताओं के अलावा डोडरा क्वार के आर्यन नेगी, मंडी के हिमांशु और अविनाश चंदेल ने भी अपने-अपने भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन किया।पांचों मुक्केबाजों ने खेलो इंडिया गेम्स के अपनी जगह पक्की की है। एचपीयू के कुलपति प्रो. एसपी बंसल, प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा और निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम डाॅ. हरी सिंह ने उम्मीद जताई कि खेलो इंडिया गेम्स में मुक्केबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed