फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two and a half thousand tourist vehicles reached the tourist city of Manali in two days, crowd also in Koksar

Himachal Tourism: दो दिन में पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे ढाई हजार पर्यटक वाहन, कोकसर में भी भीड़

Sat, 03 May 2025 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/सिस्सू (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 May 2025 05:32 PM IST
सार

पर्यटन नगरी मनाली में समर सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। लाहौल के पर्यटन स्थल कोकसर में बारिश के बीच भी सैलानियों ने मस्ती की है।

विज्ञापन
Two and a half thousand tourist vehicles reached the tourist city of Manali in two days, crowd also in Koksar
कोकसर में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में समर सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। दो दिन में बाहरी राज्यों से ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हर रोज 500 से अधिक वाहन आ रहे हैं। रोहतांग दर्रा की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा भी दोगुना हो गया है। इस मार्ग पर पर्यटकों को मढ़ी तक भेजा जा रहा है। मनाली आने वाले पर्यटक भारी संख्या में दीपक ताल, जिंगजिंगबार और कोकसर में दस्तक दे रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को लगभग 1400 और शुक्रवार को 1300 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। सौ से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक आए हैं।

विज्ञापन

रोहतांग मार्ग पर भी रोजाना 500 से 600 पर्यटक वाहन जा रहे हैं। पर्यटकों को फिलहाल मढ़ी तक भेजा जा रहा है। हालांकि, मनाली में पर्यटकों का सैलाब 15 मई के बाद ही उमड़ेगा, लेकिन मई-जून के लिए एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। ट्रैवल एजेंट सुरेश, विवेक और राकेश रावत ने बताया कि देश भर से एडवांस बुकिंग आ रही है। अधिकतर पर्यटक रोहतांग दर्रे को टूअर में शामिल करने की शर्त रख रहे हैं। रोहतांग बहाल होने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। होटल एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद पर्यटक और बढ़ेगे। मई और जून को लेकर एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोकसर में बारिश के बीच पर्यटकों ने की मस्ती
पर्यटन स्थल कोकसर में बारिश के बीच सैलानियों ने जमकर मस्ती की। शनिवार को वीकेंड पर काफी संख्या में सैलानी पहुंचे और सुहावने मौसम का आनंद उठाया। सैलानी सुबह ही कोकसर और ग्रांफू पहुंच गए थे। सुबह 10:00 बजे के बाद रोहतांग दर्रा में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके बाद पर्यटन स्थल ग्रांफू और कोकसर में झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के बीच दिनभर सैलानियों का आना-जाना जारी रहा। सैलानियों ने बारिश के बीच स्कीइंग का लुत्फ उठाया। ट्यूब स्लाइडिंग का भी आनंद लिया। बारिश के बीच बैरिकेट के आगे सैलानियों ने कदमताल कर स्नो पॉइंट पहुंचकर जोरबिंग बॉल के भीतर अपना सफर यादगार बनाया। कई सैलानियों से याक की सवारी भी की। एटीवी में बैठकर पर्यटक ग्रांफू पहुंचे। पर्यटकों को उम्मीद थी कि बारिश के बाद बर्फबारी भी होगी, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पर्यटक बारिश से बचने के लिए रेन कोट पहनकर घूमते नजर आए। कई सैलानियों ने स्नो ड्रेस पहनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed