{"_id":"621e0c49429a117a2d2112b8","slug":"two-and-a-half-storey-house-ashes-due-to-fire-two-cattle-burnt-alive-10-lakh-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: आग लगने से ढाई मंजिला मकान राख, जिंदा जले दो मवेशी, 10 लाख नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: आग लगने से ढाई मंजिला मकान राख, जिंदा जले दो मवेशी, 10 लाख नुकसान
Tue, 01 Mar 2022 05:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:37 PM IST
सार
कुल्लू के सैंज की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली में आग लगने से ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इसमें दो मवेशी जिंदा जले, जबकि तीन अन्य झुलस गए। आग से गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
आग से ढाई मंजिला मकान राख
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के सैंज की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली में आग लगने से ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इसमें दो मवेशी जिंदा जले, जबकि तीन अन्य झुलस गए। आग से गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। अग्निकांड में पीड़ित परिवार की 10 लाख की संपत्ति जल गई है। मकान में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सड़क सुविधा न होने के कारण मकान को जलने से बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
सोमवार रात 11 बजे मकान में आग भड़की। जिस समय मकान में आग लगी, उस वक्त परिवार के सदस्य वहां पर नहीं थे। मोबाइल नेटवर्क ने होने के कारण वह किसी को घटना की सूचना न दे पाए। आग की चपेट में आने के कारण चार कमरों का मकान पूरी तरह से जल गया है। अग्निकांड की इस घटना में दो गाय जिंदा जल गईं। साथ ही दो गाय और एक बछड़ा झुलस गए हैं। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर मिलकर काबू पाने की कोशिश की, लेकन रात के अंधेरे में की गई तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।
विज्ञापन
प्रशासन ने घटनास्थल का लिया जायजा
नायब तहसीलदार सैंज हीरालाल नलबा ने कहा कि थाचन निवासी मेहर चंद पुत्र चमारू राम का मकान आग की भेंट चढ़ा है। स्थिति का जायजा लिया गया है, जिसमें पाया गया कि दो मवेशी जिंदा जले और तीन झुलस गए हैं। अग्निकांड की इस घटना में दस लाख की संपत्ति जलकर राख हुई है। नुकसान के आकलन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन