फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two accused arrested in Ghaluwal firing case

Una News: हरोली के घालूवाल गोलीबारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Nov 2023 08:19 PM IST
सार

घालूवाल क्षेत्र में मुख्य बाजार के पास बीते 31 अक्तूबर को एक कार में सवार चार लोगों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two accused arrested in Ghaluwal firing case
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की हरोली विधानसभा के घालूवाल क्षेत्र में मुख्य बाजार के पास बीते 31 अक्तूबर को एक कार में सवार चार लोगों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वंश रायजादा, निवासी धर्मपुर और लखविंद्र, निवासी लोअर बढेड़ा तहसील हरोली, जिला ऊना के तौर पर हुई। वंश को हरोली से और लखविंद्र को अंबाला में दबिश देकर पकड़ा गया है। सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपियों ने कार पर गोलियां चलाने वालों के ठहरने, रेकी करने सहित अन्य प्रकार की मदद की थी। हरोली पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में करीब सात लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होना तय है।

विज्ञापन


ध्यान रहे कि घालूवाल बाजार के पास बीते 31 अक्तूबर को एक चलती कार पर गोलियां चलाई गई। इससे कार सवार सलोह गांव के युवक के हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। वहीं गोलियां चलाने वाले नकाबपोश बाइक सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बंगाणा, हमीरपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में दबिश दी। बता दें कि मामले में शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू, गांव सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि उनपर हमला, हत्या एवं अन्य मामलों में पंजाब की जेल में बंद मनी राणा ने करवाया।
विज्ञापन


हरप्रीत ने बताया कि वारदात से करीब डेढ़ घंटा पहले ही उसे मनी राणा का पंजाब की जेल से व्हाट्सएप पर फोन आया। इसमें मनी ने उससे कहा कि उसे जमानत राशि के लिए 11 लाख रुपये की जरूरत है। आरोपी ने कुल राशि में से उससे डेढ़ लाख रुपये मांगा। उसने मना किया तो मनी ने धमकी दी कि उसे जान से मरवा देगा। जब वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर पंडोगा पुलिस चौकी में शिकायत देने जाने लगा तो घालूवाल बाजार पार करते ही कार के पीछे से अज्ञात बाइक सवारों ने तीन गोलियां चलाई। इस दौरान छर्रे लगने से कार में बैठे युवक मनी का हाथ लहूलुहान हो गया और वे तुरंत हरोली अस्पताल पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दो लोगों को काबू किया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed