फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   twenty students from himachal pradesh participate in pariksha par charcha with pm narendra modi

पीएम से परीक्षा पर चर्चा करेंगे हिमाचल प्रदेश के 20 विद्यार्थी

Sun, 21 Feb 2021 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Feb 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
twenty students from himachal pradesh participate in pariksha par charcha with pm narendra modi
परीक्षा पर चर्चा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हिमाचल के बीस विद्यार्थी परीक्षा पर चर्चा करेंगे। कोरोना संकट के चलते इस बार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। इस दौरान पीएम मोदी विद्यार्थियों को तनाव दूर करने के टिप्स देंगे। ऑनलाइन क्रिएटिव राइटिंग कंपीटीशन पास करने वाले विद्यार्थियों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयन किया जाएगा। नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन मार्च के तीसरे सप्ताह में होगा। प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के चयन के लिए शिक्षा निदेशक को नोडल अफसर बनाया है। प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम में और प्रतियोगिता में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 14 मार्च तक पंजीकरण चलेगा। चर्चा के दौरान सवाल पूछने के लिए प्रतियोगिता के जरिये छात्रों का चयन होगा। प्रतियोगिता में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं। www.innovateindia.gov.in/ppc-2021 पर पंजीकरण के माध्यम से प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन

प्रतियोगिता में मिलेगा पुरस्कार
कार्यक्रम में अपनी प्रविष्टियों के आधार पर चुने गए छात्र, अभिभावक और शिक्षक को पुरस्कार भी मिलेगा। इसमें 1500 छात्र, 250 अभिभावक और 250 शिक्षकों को प्रतिभागियों में से विजेता के तौर पर चुना जाएगा। विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल कार्यक्रम में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक विजेता को विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ प्रशंसा प्रमाण पत्र और विशेष परीक्षा पर चर्चा किट भी मिलेगी। विजेताओं में से कुछ छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद और उनसे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विजेताओं को पीएम के साथ उनकी ऑटोग्राफ  वाली तस्वीर का डिजिटल स्मारिका भी दी जाएगी।

छात्रों को पांच विषयों की थीम पर देना होगा जवाब
1. परीक्षाएं त्योहारों की तरह हैं, उनका उत्सव मनाएं; अपने पसंदीदा विषय के आसपास एक त्योहार का दृश्य ड्रॉ करें।
2. भारत अतुल्य व अद्भुत है, यात्रा करें और पता लगाएं ;कल्पना कीजिए कि आपके मित्र तीन दिनों की यात्रा पर आपके शहर आए हैं। दर्शनीय स्थल, स्वादिष्ट भोजन, यादगार अनुभव श्रेणियों में से आप उनकी यात्रा को कैसे यादगार बनाएंगे।
3. एक यात्रा के खत्म होते ही दूसरी की शुरुआत होती है, अपने स्कूली जीवन के सबसे यादगार अनुभवों का वर्णन करें। 
4. कुछ बनने की नहीं बल्कि कुछ कर दिखाने की आकांक्षा ;यदि संसाधनों या अवसरों पर कोई प्रतिबंध नहीं हो तो आप समाज के लिए क्या करना चाहेंगे और क्यों। 
5. आभार प्रकट करें, जिनके प्रति आप आभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed