देश में खुलेंगे 24 नए मेडिकल कॉलेज : जेपी नड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन और कॉलेज भवन के शिलान्यास पर आयोजित जनसभा में कही।
उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था, जब स्कूल-कॉलेज खुलवाने में प्रदेश के नेताओं के तलवे घिस जाते थे। अब जबसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार आई है, प्रदेश को कई सौगातें मिली हैं।
नड्डा ने कहा कि राजनीति में मंच पर कौन बैठेगा, यह नेता नहीं, बल्कि जनता तय करती है। सही बटन दबाओगे तो सही नेता चुनकर आएगा। केंद्रीय मंत्री ने लाल और हरा बटन का उदाहरण देते हुए कहा कि हरा निशान विकास और प्रगति का प्रतीक है, जबकि लाल रंग विकास को रोकने का निशान है।
10 करोड़ 74 लाख परिवारों को पांच लाख स्वास्थ्य बीमा कवर
इसलिए सभी को राजनीति में दूरदृष्टि रखकर प्रदेश के विकास में सहयोग देना चाहिए। नड्डा ने कहा कि महज 40 लाख रुपये बजट से कांग्रेस ने टांडा मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद धूमल सरकार ने 124 करोड़ रुपये के बजट के साथ मेडिकल कॉलेज की नींव रखी।
केेंद्र से 45 करोड़ देने के बावजूद पूर्व कांग्रेस सरकार मंडी जिले में कैंसर अस्पताल नहीं खोल पाई थी। चार माह में भाजपा ने वह काम भी करके दिखाया।
आयुष्मान योजना के तहत देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवारों को सालाना पांच लाख स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।
आठ जिलों में डायलिसिस की सुविधा
नड्डा ने कहा कि प्रदेश के आठ जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। भारत सरकार ने प्रदेश में आईजीएमसी शिमला व टांडा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी, ऊना, सुंदरनगर, बिलासपुर, मंडी, घुमारवीं, कांगड़ा, चंबा तथा नूरपुर में मातृ व शिशु स्वास्थ्य केंद्रों के अतिरिक्त मंडी में टर्शरी कैंसर केंद्र
सहित विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाएं प्रदान की हैं। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि हमीरपुर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय परिसर में मातृ व शिशु स्वास्थ्य केंद्र तथा नर्सिंग अस्पताल स्थापित करने की मांग पर निकट भविष्य में विचार किया जाएगा।