फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tunnel work will start again in Kandaghat on Kalka-Shimla NH.

Solan News: कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट में टनल का काम फिर से होगा शुरू

Thu, 12 Oct 2023 09:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Oct 2023 09:56 AM IST
सार

कंडाघाट में बन रही 667 मीटर लंबी सुरंग का दूसरे चरण में निर्माण हो रहा है। छह माह पहले सुरंग के दूसरे हिस्से में पानी का टैंक आड़े आ गया था।

विज्ञापन
Tunnel work will start again in Kandaghat on Kalka-Shimla NH.
सुरंग(lसांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कंडाघाट में दूसरे चरण में बन रही टनल का निर्माण कार्य फिर से शुरू होगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कंपनी को कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि आगामी हफ्ते में यह कार्य आरंभ होगा और टनल के दोनों छोर मिलाकर मार्च तक कार्य को पूरा किया जाएगा। वहीं टनल की अलाइनमेंट भी नहीं बदली जाएगी, साथ ही आड़े आ रहे पानी के टैंक भी उसी तरह से ही रहेंगे, लेकिन टैंक के पास टनल में कर्व दिया जाएगा।

विज्ञापन


पहले यह टनल सीधी थी। एनएचएआई की ओर से सर्वे करवाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। कंडाघाट में बन रही 667 मीटर लंबी सुरंग का दूसरे चरण में निर्माण हो रहा है। छह माह पहले सुरंग के दूसरे हिस्से में पानी का टैंक आड़े आ गया था। इसके बाद कंपनी ने कार्य रोक दिया था। साथ ही कंपनी ने यहां से नई डीपीआर तैयार करने के लिए एनएचएआई को लिखा और अतिरिक्त बजट की भी मांग की थी। इस कारण टनल का कार्य रुका था। जिस समय कार्य ठप हुआ था उस दौरान करीब 460 मीटर कार्य पूरा हो गया था। अब 207 मीटर कार्य कंपनी की ओर किया जाना है।
विज्ञापन

 

कंपनी को नहीं थी जानकारी

टनल निर्माण के दौरान फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को टैंक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। काफी समय बाद जानकारी मिलने के बाद करोड़ों रुपये के बजट से तैयार हो रही टनल का काम कंपनी ने बीच में ही रोक दिया। अभी तक यह कार्य बंद था। सुरंग बनाने से पहले इसकी तकनीकी रिपोर्ट तैयार की जाती है और सर्वे होने के बाद काम शुरू होता है। हालांकि एनएचएआई की ओर से भी पुन: सर्वे करवाया गया है जो पूरी तरह से सही पाया गया और पहले करवाए गए सर्वे से मिल रहा है।

विज्ञापन

नहीं बदली जाएगी ड्राइंग

टनल निर्माण कार्य को लेकर अब ड्राइंग भी नहीं बदली जाएगी। जिस प्रकार से पहले कार्य किया जा रहा था ठीक उसी प्रकार से यहां पर कार्य चलेगा। पहले दिसंबर माह तक टनल का कार्य पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन छह माह तक रुके कार्य को लेकर अब यह कार्य देरी से पूरा होगा।

विज्ञापन

कंडाघाट में टनल का कार्य फिर से शुरू होगा। इसके लिए कंपनी को आदेश दे दिए गए हैं। टनल की अलाइनमेंट और ड्राइंग में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आगामी सप्ताह में कार्य शुरू होगा।-आनंद दहिया, प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed