फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war between shanta kumar and ravinder ravi.

हिमाचल भाजपा में घमासान, शांता ने फिर बोला हमला

Wed, 29 Jul 2015 09:46 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
tug of war between shanta kumar and ravinder ravi.

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद शांता कुमार ने एक बार फिर तत्कालीन भाजपा सरकार के समय प्रदेश में हुई फोन टैपिंग की सीबीआई से जांच करवाने की मांग दोहराई है। अपनी बात पर अडिग पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में फोन टैपिंग का मामला बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के करीबी देहरा के विधायक रविंद्र रवि की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता ने पलटवार किया है। प्रदेश में कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री के फोन टैपिंग की सीडी जारी होने से यह बात साफ हो चुकी है कि हिमाचल में फोन टैपिंग हुई है। शांता ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की सबसे शर्मनाक और घटिया राजनीति है।

विज्ञापन

सीएम को देना चाहिए इस्तीफा

tug of war between shanta kumar and ravinder ravi.

इस तरह की राजनीति शांत प्रदेश के माहौल को खराब कर रही है। फोन टैपिंग की सीबीआई जांच होनी चाहिए। हिमाचल में करीब 1300 लोगों के फोन टैपिंग का मामला गंभीर है। कहा कि वह भ्रष्टाचार से हमेशा लड़ते रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जब भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, उन्होंने वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की है।

केंद्र में मंत्री पद पर रहते हुए वीरभद्र सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जब मंत्रिपद से हटाया था तो और मामला सीबीआई को सौंपा गया था। उस दौरान भी उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने पहले भी दो बार वीरभद्र सिंह से इस्तीफा मांगा था। अब फिर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ऐसे में वीरभद्र सिंह को नैतिकता के आधार पर पद से त्यागपत्र देना चाहिए।

रवि पर शांता खेमे का पलटवार

tug of war between shanta kumar and ravinder ravi.

वहीं, रवि के आरोपों के बाद शांता खेमे ने भी पलटवार किया है। नेताओं का कहना है कि रविंद्र रवि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के खिलाफ अपनी बयानबाजी अखबारों के बजाए किसी उचित मंच पर कर सकते थे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं सुलह के पूर्व विधायक विपिन सिंह परमार, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, राजगीर के पूर्व विधायक कैप्टन आत्मा राम और बैजनाथ से भाजपा के प्रत्याशी रहे मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि रवि ने बतौर मंत्री  रहते जिला कांगड़ा को छिन्न-भिन्न करने का कथित प्रयास किया। सत्ता की ताकत के आगे संगठन को कुचलने की भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

इन भाजपा नेताओं ने पूछा कि जिला कांगड़ा भाजपा के इतिहास में पहली बार भारी तादाद में खड़े बागी उम्मीदवारों की मदद किसने की। उन्होंने रविंद्र रवि से कहा कि कांगड़ा में भाजपा नेता शांता कुमार की बदौलत हारी है तो फिर वे कौन लोग थे जो माइनस कांगड़ा सरकार बनाने की दुहाई देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed