{"_id":"5bd6f023bdec22694e6b7661","slug":"tug-of-war-between-hrtc-joint-coordination-committee-and-parivahan-majdoor-sangh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारियों में बढ़ी तकरार, समिति और मजदूर संघ आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारियों में बढ़ी तकरार, समिति और मजदूर संघ आमने-सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति और परिवहन मजदूर संघ कर्मचारियों के मुद्दों पर आमने-सामने हो गए हैं। समिति ने आरोप लगाया कि मजदूर संघ का नेता अपने स्वार्थ के लिए व्यर्थ बयान जारी कर रहा है। इधर, मजदूर संघ के नेता का कहना है कि कुछ कर्मचारी उनके बढ़ते प्रभाव से घबराए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष देवराज ठाकुर, उपाध्यक्ष हितेंद्र कंवर, सचिव राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष नानक सहित हरदयाल सिंह, विद्यासागर, खेमेंद्र गुप्ता, विजय श्याम, हरी लाल, देवी चंद ने कहा कि परिवहन निगम के एक स्वयंभू नेता को अपने आप सामने आने में घबराहट महसूस हो रही है। यह नेता बताए कि वर्तमान सरकार में अपनी स्वार्थ के अलावा कर्मचारियों के कितने मसले हल करवाए हैं।
विज्ञापन
यह नेता बताए कि एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा, अनुबंधित कर्मचारियों का न्यूनतम वेतनमान, लंबित नाइट ओवरटाइम, भत्ते, पेंशन का स्थायी समाधान और पीस मील कर्मचारियों के समायोजन की नीति जैसे अनेक विषय कहां गुम हो गए हैं।
विज्ञापन
मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि अब तक जो कर्मचारियों को वित्तीय लाभ जारी हुए हैं वह परिवहन मजदूर संघ के प्रयास से ही हुआ है। प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन को 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता पूर्व कांग्रेस सरकार में अपनी राजनीति चमकाने में लगे थे, अब इनकी असलियत सामने आ रही है।