मुख्यमंत्री जी ने ये किसे कह डाला 'मच्छर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी लांड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा के बडे़ नेताओं के साजिश में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने इस साजिश में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे अनुराग ठाकुर को मच्छर (यानी छोटी भूमिका) करार देते हुए इस मसले में शामिल बताया है।
विधानसभा की कार्यवाही वीरवार को स्थगित होने के बाद वे अपने दफ्तर में पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। सीएम ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता उन्हें फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं।
अमर उजाला ने सीएम से पूछ लिया कि आपने बुधवार को लिखित स्टेटमेंट जारी कर विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे को साजिशकर्ता बताया था तो नाम लेने से क्यों बच रहे हैं? सीएम ने कहा कि धूमल और उनके पुत्र तो मच्छर हैं, साजिश में तो बड़े नेता शामिल हैं।
मैं नहीं जानता प्रशांत भूषण कौन है
अमर उजाला ने पूछा कि प्रशांत भूषण ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि आपने एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाया है तो सीएम ने कहा, वह झूठ है। वे प्रशांत भूषण को नहीं जानते हैं। न उनसे कभी मिले हैं।
अलबत्ता, हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन्हें पालमपुर में एक शिक्षण संस्थान के नाम पर जमीन खरीदने की अनुमति दी थी। भूषण वह संस्थान नहीं खोल पाए।
भाजपा सरकार ने भूषण को नोटिस जारी किया और अब जिलाधीश की अदालत में मामला चल रहा है। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के वकील ने हाईकोर्ट में जो राय दी है, उसके लिए केंद्र ने उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी है।
धूमल, अनुराग पर चल रहे हैं विजिलेंस के मामले
सीएम वीरभद्र सिंह ने विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और उनके पुत्र को लपेटते हुए कहा, ‘धूमल और अनुराग के खिलाफ स्टेट विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है। उनके खिलाफ कई मामले अदालत में पहुंच गए हैं।
उन पर पर्दा डालने के लिए धूमल झूठे और मनघड़ंत आरोप लगा रहे हैं। अगर वे मुझ से इस्तीफा मांगते हैं तो वही मानदंड उन पर भी लागू होता है। धूमल को विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए। मैं दोनों पिता-पुत्र से नहीं डरता।
शिमला स्थित आयकर विभाग ने मुझे नोटिस दिया था कि उनसे संबंधित मामलों की जांच सेंट्रल जोन में भेज दी जाए, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में भी केंद्र सरकार की दुर्भावना साफ नजर आती है।
कोर्ट से अब तक कोई नोटिस नहीं मिला
मेरी सरकार पूरी तरह स्थिर
सीएम ने कहा कि भाजपा विधायकों के शोर मचाने पर विधानसभा कुछ समय के लिए स्थगित करना या एक दिन के लिए स्थगित करने का फैसला स्पीकर का है। अलबत्ता, मेरी सरकार पूरी तरह स्थिर है। यह कांग्रेस विधायकों की बहुमत वाली सरकार है।