फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trucks loaded with apples and peas remained stuck on Gramphu-Kaza highway for 10 hours

Kullu News: ग्रांफू-काजा हाईवे पर 10 घंटे फंसे रहे सेब, मटर से लदे ट्रक

Mon, 11 Sep 2023 11:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 11:30 PM IST
सार

छोटा दड़ा के पास कुल्लू की तरफ से राशन लेकर काजा जा रहा एक ट्रक बीच हाईवे में खराब हो गया। ऐसे में किन्नौर से सेब, स्पीति से मटर से लदे करीब 50 ट्रकों के साथ कई टैंकर और टिपर रात 2:00 बजे तक फंसे रहे। 

विज्ञापन
Trucks loaded with apples and peas remained stuck on Gramphu-Kaza highway for 10 hours
ग्रांफू-काजा हाईवे - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रांफू-काजा हाईवे-505 रविवार रात को 11 घंटे तक बड़े वाहनों के लिए बंद रहा। छोटा दड़ा के पास कुल्लू की तरफ से राशन लेकर काजा जा रहा एक ट्रक बीच हाईवे में खराब हो गया। ऐसे में किन्नौर से सेब, स्पीति से मटर से लदे करीब 50 ट्रकों के साथ कई टैंकर और टिपर रात 2:00 बजे तक फंसे रहे। छोटे वाहन मुश्किल से आरपार हुए।

विज्ञापन


सूचना के बाद बीआरओ ने सड़क को चौड़ा किया और सेब के भरे ट्रकों को निकाला। मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:00 बजे कुल्लू-मनाली से सामान से भरा एक ट्रक काजा की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब ट्रक छोटा दड़ा के पास पहुंचा तो तकनीकी खराबी आने से ट्रक बीच सड़क पर फंस गया।
विज्ञापन


चालक ने ट्रक को निकालने के लिए कोशिश की मगर बात नहीं बन पाई। ऐसे में दोनों तरफ से ट्रक और अन्य बड़े वाहन फंस गए। इसमें किन्नौर से आए सेब के ट्रकों के साथ मटर, तेल के टैंकर और टिपर दोनों तरफ से फंस गए। इसकी सूचना जब शाम करीब 6:00 बजे बीआरओ को मिली तो बीआरओ के अधिकारी बीडी धीमान की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और फंसे ट्रक वाली जगह पर सड़क को चौड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात 2:00 बजे सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल किया गया। बीआरओ के मुताबिक सड़क अवरुद्ध होने से यहां करीब 60 के करीब सेब और मटर से भरे ट्रकों के साथ टैंकर और टिपर फंसे थे। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन ने हाईवे-505 को बहाल किया। इसको बहाल करने के लिए बीआरओ के जवान घंटों तक जुटे रहे और सेब के ट्रकों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed