{"_id":"63a5c36770714a3eaa59be78","slug":"truck-operators-warned-if-the-plant-is-not-started-they-will-close-the-way-to-the-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटरों ने चेताया, प्लांट शुरू नहीं किया तो बंद करेंगे कॉलोनियों के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटरों ने चेताया, प्लांट शुरू नहीं किया तो बंद करेंगे कॉलोनियों के रास्ते
Fri, 23 Dec 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:35 PM IST
सार
शुक्रवार को बरमाणा में बीडीटीएस और एक्स सर्विस ट्रक यूनियन ने संयुक्त रूप से बैठक की। इसके बाद रैली निकाली गई। बीडीटीएस सभागार में ट्रक ऑपरेटरों ने पहले बैठक की। इसके बाद बरमाणा कस्बे में रैली निकाली। रैली बीडीटीएस भवन से शुरू हुई और सीमेंट प्लांट चौक पर खत्म हुई।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ट्रक ऑपरेटरों ने जल्द प्लांट शुरू नहीं करने पर हिमाचल प्रदेश के एसीसी बरमाणा की रिहायशी कॉलोनियों के रास्ते बंद करने के साथ प्लांट में जाने वाले कर्मचारियों को अंदर ही बंद करने की चेतावनी दी है। ट्रक ऑपरेटरों के आंदोलन को मोटर चालक संघ का भी समर्थन मिला है। शुक्रवार को बरमाणा में बीडीटीएस और एक्स सर्विस ट्रक यूनियन ने संयुक्त रूप से बैठक की। इसके बाद रैली निकाली गई। बीडीटीएस सभागार में ट्रक ऑपरेटरों ने पहले बैठक की। इसके बाद बरमाणा कस्बे में रैली निकाली। रैली बीडीटीएस भवन से शुरू हुई और सीमेंट प्लांट चौक पर खत्म हुई। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
बीडीटीएस यूनियन के पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर ने कहा कि यदि सीमेंट प्लांट को जल्द शुरू नहीं गया तो प्लांट में जाने वाले कर्मचारियों को भी अंदर ही बंद कर देंगे। बरमाणा एसीसी रिहायशी कॉलोनियों को जाने वाले रास्तों को भी बंद कर देंगे। उधर, मोटर चालक संघ के प्रधान नरेंद्र ने कहा कि वे आने वाले दिनों में ट्रक ऑपरेटरों के समर्थन में बरमाणा से लेकर शिमला तक पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों और ट्रक ऑपरेटरों से एकजुट होने की अपील की। एक्स सर्विस ट्रक यूनियन के प्रधान जगन्नाथ शर्मा, सुभाष शर्मा, कामरेड विजय शर्मा, अर्धनारीश्वर समाज की अध्यक्ष बिजली महंत, अमर सिंह चौधरी, अधिवक्ता प्रवेश चंदेल, मोटर चालक संघ के प्रधान नरेंद्र ने उपस्थित ट्रक ऑपरेटरों को संबोधित किया।
विज्ञापन
चक्का जाम किया स्थगित
बीडीटीएस यूनियन के पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को प्रस्तावित बरमाणा चौक पर चक्का जाम करना प्रस्तावित था, लेकिन बीडीटीएस सदस्यों की मुख्य सचिव के साथ होने वाली बैठक को देखते हुए इसे स्थगित किया गया। अब आगामी रणनीति शनिवार को बनाई जाएगी। यदि मांगों का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन उग्र हो सकता है।
विज्ञापन