फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck operators protested against the closure of ACC cement plant in bilaspur, took out a rally ACC cement pla

Bilaspur: ट्रक ऑपरेटरों ने निकाला पैदल मार्च, अदाणी होश में आओ के लगाए नारे

Tue, 20 Dec 2022 07:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Dec 2022 07:25 PM IST
सार

बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों और स्थानीय महिला मंडलों ने दि जिला ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा (बीडीटीएस) के भवन से पैदल मार्च शुरू किया। पैदल मार्च में ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी होश में आओ, अभी तो ली अंगड़ाई है आगे बहुत लड़ाई है ... जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन
Truck operators protested against the closure of ACC cement plant in bilaspur, took out a rally ACC cement pla
बिलासपुर में ट्रक ऑपरेटरों ने निकाली रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एसीसी प्लांट बरमाणा में काम बंद करने के सातवें दिन मंगलवार को भी ट्रक ऑपरेटर अपने हकों को लेकर लामबंद हुए। बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों और स्थानीय महिला मंडलों ने दि जिला ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा (बीडीटीएस) के भवन से पैदल मार्च शुरू किया। पैदल मार्च में ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी होश में आओ, अभी तो ली अंगड़ाई है आगे बहुत लड़ाई है ... जैसे नारे लगाए। पैदल मार्च के बाद ट्रक ऑपरेटर एसीसी प्लांट के सामने एकत्रित हुए। इस प्रदर्शन में ट्रक ऑपरेटरों को किरतपुर ट्रक यूनियन और टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच का साथ भी मिला। 

विज्ञापन



विज्ञापन

किरतपुर ट्रक यूनियन के प्रधान सर्वजीत ने कहा कि जब सीमेंट फैक्ट्री को अंग्रेज मालिकों ने चलाया तब ट्रक ऑपरेटरों को कोई समस्या नहीं हुई। लेकिन आज एक हिंदुस्तानी मालिक ने ट्रक ऑपरेटरों को परिवार के साथ सड़क पर खड़ा कर दिया है। फैक्ट्री को बंद करने का असर ट्रक ऑपरेटरों पर ही नहीं बल्कि दुकानदारों, ढाबों, स्पेयर पार्ट, टायर, मैकेनिक पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री पर एकदम से ताला लगाना गैरकानूनी है। वे बरमाणा और दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों के साथ खड़े हैं और हर आंदोलन में साथ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में जीत राम गुट ने निकाला पैदल मार्च
बीडीटीएस सदस्य जीत राम गौतम की अगुवाई में ट्रक ऑपरेटरों ने बिलासपुर शहर में एचआरटीसी वर्कशॉप से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ और व्यापार मंडल बिलासपुर ने भी समर्थन देने का एलान किया है। उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में बीडीटीएस सदस्य जीत राम गौतम, अधिवक्ता एवं पूर्व विधायक केके कौशल ने संबोधित किया। 

Trending Videos

एसीसी में सीमेंट ढुलाई को लेकर अदाणी समूह, बीडीटीएस आमने-सामने

 अदाणी समूह ने मंगलवार को बयान जारी किया कि एसीसी और अंबुजा से प्रदेश में सीमेंट ढुलाई का परिवहन खर्च ज्यादा है और इसका कारण स्थानीय ट्रक यूनियनों का एकाधिकार है। यहां पर देश के किसी भी कोने के ट्रक ऑपरेटर को माल ढुलाई की अनुमति होनी चाहिए ताकि कंपनी का परिवहन खर्च भी कम हो और लोगों को सीमेंट भी सस्ता मिले। इस बयान के बाद दी बिलासपुर जिला परिवहन सहकारी सभा बरमाणा (बीडीटीएस) और अदाणी समूह आमने-सामने आ गए हैं। बीडीटीएस के पदाधिकारियों का कहना है कि अदाणी देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी तानाशाही रवैये से व्यापार कर प्रदेश की ही जनता को सड़क पर लाना चाहता है। लेकिन यह जिले के हजारों परिवारों की रोजी रोटी से जुड़ा मसला है। अगर अदाणी समूह ने यहां पर बाहरी राज्यों से ट्रक लाकर माल ढुलाई के बारे में सोचा तो इसका खामियाजा भी उसे भुगतना होगा।

बीडीटीएस के प्रधान जीत राम गौतम ने कहा कि अदाणी की मनमानी हिमाचल में नहीं चलेगी। कहा कि एसीसी सीमेंट फैक्ट्री से माल ढुलाई का कार्य स्थानीय ट्रक ऑपरेटर ही करते आए हैं और स्थानीय ट्रक ऑपरेटर ही करेंगे। वहीं, बीडीटीएस के प्रधान पद के दावेदार और वर्तमान में एक बीडीटीएस के सदस्य राकेश कुमार रॉकी ने कहा कि बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री के लिए लोगों के घर और जमीनें उजड़ी हैं। जिले के लोग हर दिन पर्यावरण प्रदूषण से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ट्रैफिक की वजह से यहां की जनता परेशान होती है तो एसीसी से होने वाले कारोबार पर भी यहीं के लोगों का हक है। बीडीटीएस के वरिष्ठ सदस्य लेखराम वर्मा ने कहा कि अदाणी भूल कर भी बरमाणा में बाहरी ट्रकों को लाने के बारे में विचार नहीं करें। कहा कि ऑपरेटरों के हितों की लड़ाई के लिए वे किसी भी हद तक जाएंगे। अगर फैक्ट्री में बाहर से ट्रक आए तो साल 1984 को दोहराया जाएगा और बाहरी ट्रकों की राख भी यहां पर नहीं मिलेगी। कहा कि जिले का 70 फीसदी रोजगार ट्रकों पर निर्भर है। इसके साथ अदाणी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एसीसी सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में बीडीटीएस के दो गुटों ने मंगलवार को सीमेंट प्लांट बरमाणा और मुख्यालय बिलासपुर में अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed