फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck fell into Beas river near Vaishno Mata temple in Kullu, driver missing

Kullu News: कुल्लू में बाशिंग के पास ब्यास नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता

Thu, 27 Jun 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2024 06:34 PM IST
सार

 वैष्णो माता मंदिर के समीप ब्यास नदी में एक ट्रक गिर गया। ट्रक मनाली से कुल्लू की तरफ आ रहा था। 

विज्ञापन
Truck fell into Beas river near Vaishno Mata temple in Kullu, driver missing
वैष्णो माता मंदिर के समीप ब्यास नदी में गिरा ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर वैष्णो माता मंदिर के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर ब्यास में गिर गया। ट्रक कुल्लू से मनाली की तरफ जा रहा था। हादसा देररात करीब 12:30 बजे पेश आया। हादसे के बाद ट्रक का चालक लापता है। पुलिस को दिए बयान में नवीन कुमार निवासी नोहली, तहसील जोगिंद्रनगर, जिला मंडी ने कहा कि वह बुधवार रात करीब 12:15 बजे बाशिंग में एक रेस्तरां के बाहर मौजूद था। इस बीच रेस्तरां से करीब 150 मीटर दूर अचानक एक धमाके की आवाज आई। उसने देखा कि कुल्लू की तरफ से मनाली की ओर आ रहा एक ट्रक नियंत्रण खोकर ब्यास में गिर गया।

विज्ञापन


वह अपने साथियों के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ा। मौके पर पहुंचने पर चालक का कोई पता नहीं चला। सुबह होने पर कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लोगाें की नजर गिरे ट्रक पर पड़ी। सुबह के समय यहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया। दूसरी ओर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रक चालक के साथ और भी लोग हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed