फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck fair decrease in himachal.

गुडन्यूज: हिमाचल में घट गया किराया, बचेगा इतना पैसा

Wed, 19 Aug 2015 11:53 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
truck fair decrease in himachal.

सेब सीजन में परवाणू ट्रक यूनियन ने भाड़ा कम करने का निर्णय लेकर बागवानों से लेकर उद्यमियों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को संयुक्त माल भाड़ा निर्धारण समिति की बैठक में आठ फीसदी भाड़े की दरें कम करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला 24 अगस्त से लागू होगा। डीजल की कीमत कम होने के चलते भाड़ा कम किया गया है।

विज्ञापन


पांच जून को डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद यूनियन ने चार फीसदी किराया बढ़ाया था। अब पिछले तीन माह में सात रुपये डीजल का रेट कम होने के चलते माल भाड़े की कमी की गई है। बैठक परवाणू ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में ट्रक यूनियन की तरफ से नरेश गुप्ता, लखविंद्र सिंह, बलवीर सिंह, सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन की तरफ से एमआर ग्रोवर, सुभाष चंद, तजिंद्र तुली, राजीव जैन, हरिंद्र गुप्ता व परवाणू औद्योगिक संघ की तरफ से अनिल बस्सी व सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा नया किराया

truck fair decrease in himachal.

इससे करीब 400 छोटे-बड़े उद्योगों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। आठ फीसदी किराया कम होने से सस्ते में माल प्रदेश के अंदर बाहर भेजा जा सकेगा। औसतन रोजाना 300 से अधिक ट्रकों व यूनियन से रवानगी विभिन्न स्टेशनों के लिए होती है। वहीं इससे उद्यमियों के अलावा अनाज मंडी के कारोबारियों को भारी राहत मिलेगी।

परवाणू से अब ये होगा भाड़ा
स्टेशन=========पहले=======अब
शिमला=========8100=======7452
रोहड़ू===========15700=====14444
रामपुर==========14800=====13616
पटियाला=========5500=====5060
दिल्ली==========11400=====10488
अमृतसर=========13600====12512
लखनऊ=========27100=====24932
कोलकाता========48700====44904
मुंबई===========44800====41216

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed