फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Troubles due to snowfall: Suresh Bhardwaj said that contractors should not go on strike

बर्फबारी से दुश्वारियां: सुरेश भारद्वाज बोले- हड़ताल पर न जाएं ठेकेदार

Sat, 05 Feb 2022 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 06:56 PM IST
सार

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को ठेकेदार यूनियन से भी बात की है। उन्होंने ठेकेदारों से काम न रोकने के लिए कहा है। उन्होंने यूनियन को आश्वस्त किया है कि सरकार शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। हिमाचल में इस समय भारी बर्फ बारी हुई है, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

विज्ञापन
Troubles due to snowfall: Suresh Bhardwaj said that contractors should not go on strike
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : Social Media

विस्तार

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ठेकेदारों से काम न रोकने और हड़ताल पर न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में सड़कें दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ ठेकेदारों की भी अहम जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर मामला सुलझाने के लिए कहा है। कहा कि मुख्यमंत्री के शिमला लौटने पर इस मामले पर चर्चा होगी।  शहरी विकास मंत्री ने शनिवार को ठेकेदार यूनियन से भी बात की है। उन्होंने ठेकेदारों से काम न रोकने के लिए कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने यूनियन को आश्वस्त किया है कि सरकार शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। हिमाचल में इस समय भारी बर्फ बारी हुई है, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। बर्फ हटाने के लिए ठेेेकेदारों से मशीनरियां हायर की गई हैं। उल्लेखनीय है कि ठेकेदार यूनियन ने 7 फरवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। उन्होंने हिमाचल में काम बंद की चेतावनी दी है। कहा कि डब्ल्यू फार्म के बजाय उनको राशि का भुगतान नहीं हुआ है। जीएसटी का भी पैसा नहीं मिला है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed