फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trilok Kapoor said – the Congress government has neither new plans nor new thinking.

HP Politics: त्रिलोक कपूर बोले- कांग्रेस सरकार के पास न नई योजनाएं हैं और न ही नई सोच

Thu, 20 Nov 2025 04:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Nov 2025 04:13 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज की कांग्रेस सरकार केवल रिबन काटने की राजनीति में लगी है, जबकि धरातल पर जो भी कार्य दिख रहे हैं, वे पूर्व भाजपा सरकार की दूरदृष्टि और योजनाओं का परिणाम हैं।

विज्ञापन
Trilok Kapoor said – the Congress government has neither new plans nor new thinking.
भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लगातार पूर्व भाजपा सरकार की ओर से बनाई गई योजनाओं और विकास परियोजनाओं का केवल पुनः उद्घाटन कर उनका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस सरकार केवल रिबन काटने की राजनीति में लगी है, जबकि धरातल पर जो भी कार्य दिख रहे हैं, वे पूर्व भाजपा सरकार की दूरदृष्टि और योजनाओं का परिणाम हैं। कपूर ने ताजा उदाहरण देते हुए कहा कि कांगड़ा में हेलिकाप्टर सेवा का उद्घाटन इसका स्पष्ट प्रमाण है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांगड़ा हेलीपोर्ट योजना को केंद्र की भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी थी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में इसकी आधारशिला रखी गई थी। जयराम ठाकुर सरकार ने इस परियोजना को तेज़ी से आगे बढ़ाया था, और आज इसे कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। त्रिलोक कपूर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल प्रचार पर आधारित राजनीति कर रहे हैं और वास्तविक कामों की बजाय पूर्व सरकारों की ओर से किए गए कार्यों को दोबारा दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ऐसे किसी भी भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ निरंतर जवाब देती रहेगी और जनता के बीच वास्तविक विकास की कहानी पहुंचाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed