फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tribute paid to martyred soldiers

Shimla News: बलिदानी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 05 Jun 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyred soldiers
मंडी। हिमाचल डिफेंस वुमन वेलफेयर एसोसिएशन ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी स्थित सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास में बुधवार को मणिपुर के चंदेल जिले में 2015 में हुए उग्रवादी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए बलिदानी सैनिकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बताया कि 4 जून 2015 को मणिपुर के चंदेल में सेना की एक टुकड़ी पर हुए हमले में 20 जवान वतन पर कुर्बान हुए थे। इसमें हिमाचल के सात सपूत बलिदान हुए थे।
विज्ञापन

इस हमले में मंडी जिले के पधर उपमंडल की सियून पंचायत के हवलदार प्रकाश चंद, द्रंग मसेरन गांव के सिपाही मनोज कुमार और जोगिंद्रनगर के पटनू गांव के विकास भारद्वाज बलिदान हुए थे। सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास बाड़ी के अध्यक्ष खेमचंद शास्त्री ने कहा कि बलिदानी कभी भी नहीं मरते, हमेशा अमर रहते हैं। इस मौके पर छात्रावास के बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बलिदानी प्रकाश चंद की पत्नी व्यास देवी, बलिदानी मनोज कुमार की पत्नी पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed