फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trial successful: Hundreds of gardeners will get root stock of American apple this year

ट्रायल सफल: हिमाचल के बागवानों को दिया जाएगा अमेरिकी सेब का रूट स्टॉक

Fri, 05 Feb 2021 12:47 PM IST
Krishan Singh सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Feb 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Trial successful: Hundreds of gardeners will get root stock of American apple this year
सेब - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में इस साल अमेरिका से आयात किए सेब के पौधे लहलहाएंगे। बागवानी विभाग ने जिला मंडी के करीब 30 क्लस्टरों समेत प्रदेश के सैकड़ों बागवानों के लिए विदेशी सेब की पौध देने की तैयारी कर ली है। विभाग बागवानों को 355 रुपये प्रति सेब पौधा देगा। अमेरिका से सरकार ने रूट स्टॉक पर पिछले साल सेब के पौधों की खरीद की थी।

विज्ञापन


पूरे साल बागवानी विभाग ने इन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा था। यह ट्रायल सफल रहा है। इन पौधों के तरोताजा और स्वस्थ रहने के बाद इस साल बागवानी विभाग मंडी ने क्लस्टरों से जुड़े बागवानों के लिए विदेशी सेब की प्रजाति विक्रय करने की तैयारी कर ली है। सेब के साथ मंडी जिले के क्लस्टरों के लिए नाशपाती और चेरी भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


यह है अमेरिकन सेब की प्रजाति
डार्क बरोंन गाला, जेरोमाइन, किंग रॉट, स्कॉरलेट स्पर, केंडलर, होवार्ड, बकाई गाला, गाला सिंगा, गलावल
रेड वेलॉक्स, केलन स्पर, सेक्लेक्ट स्पर, सुपर सेफ, अर्ली फउजी, ब्रेबर्न, रेडलम गाला, सन फउजी, रेड फउजी गाला वीनस फेंगल, गेल गाला और रेड कैप वाल्टेड।

इन ब्लॉकों में क्लस्टर से जुड़े बागवानों को मिलेगा लाभ
बजौरा, पालमपुर, बगथांन, दत्तनगर, अणु, पता महलोग, खडराला में यह सेब की पौध मिलेगी। उद्यान उपनिदेशक मंडी अशोक धीमान ने बताया कि इस बार बागवानी विभाग क्लस्टर से जुड़े बागवानों को अमेरिका से आयात सेब के पौधे वितरित करेगा। इस सेब से बागवानों की आर्थिकी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed