फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   trekking team missing, trekking team missing Kinnaur, Chitkul Kinnaur, Kinnaur himachal news

हिमाचल: उत्तरकाशी के हर्षिल से छितकुल जा रहे आठ पर्यटकों समेत 11 लोग लापता

Wed, 20 Oct 2021 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/ सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/ सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 09:48 PM IST
सार

समुद्रतल से करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लम्खागा पास चोटी में इस दल के लापता होने की सूचना है। यह दल लम्खागा पास के लिए ट्रैकिंग करने निकला था, लेकिन 17,18 और 19 को मौसम खराब होने के कारण यह दल लापता हो गया है।

विज्ञापन
trekking team missing,  trekking team missing Kinnaur, Chitkul Kinnaur, Kinnaur  himachal news
छितकुल किन्नौर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के हर्षिल से हिमाचल प्रदेश के छितकुल में ट्रैकिंग पर गए आठ पर्यटकों समेत 11 लोग लापता हो गए हैं। समुद्रतल से करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लम्खागा पास चोटी में इस दल के लापता होने की सूचना है। यह दल लम्खागा पास के लिए ट्रैकिंग करने निकला था, लेकिन 17,18 और 19 को मौसम खराब होने के कारण यह दल लापता हो गया है। इस दल में आठ सदस्य, 1 कुक और दो गाइड शामिल हैं। जबकि, इसी दल के साथ गए छह हिमाचल के पोर्टर 18 अक्तूबर को पर्यटकों का सामान छोड़कर छितकुल के रानीकंडा पहुंच गए हैं। संभावना जताई जा रही थी कि 19 अक्तूबर तक पर्यटक और कुकिंग स्टाफ छितकुल पहुंच जाएंगे, लेकिन बुधवार सुबह तक पर्यटक दल और कुकिंग स्टाफ का कोई पता नहीं चला पाया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मौसम: हिमाचल में दो एनएच और 15 संपर्क मार्ग अब भी बंद, रोहतांग में बर्फ देखने उमड़े सैलानी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल और अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से 11 अक्तूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। इस दल ने बाकायदा वन विभाग उत्तरकाशी से 13 से 21 अक्तूबर तक लम्खागा पास तक ट्रैकिंग करने के लिए इनर लाइन परमिट भी लिया था। 17 से 19 अक्तूबर तक मौसम खराब होने के कारण यह दल भटक गया। ट्रैकिंग दल से कोई संपर्क न होने पर सुमित हिमालयन ट्रैकिंग टूर एजेंसी ने उत्तराखंड सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार से पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए सूचना दी है। किन्नौर जिला प्रशासन को बुधवार को इस दल के लापता होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने क्यूआरटी टीम, पुलिस और वन विभाग के दल को तुरंत रेस्क्यू के लिए छितकुल कंडे की ओर रवाना कर दिया है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि उत्तराखंड और छितकुल पहाड़ी के बीच लम्खागा पास में ट्रैकिंग पर निकले पर्यटकों के लापता होने की सूचना मिली है। सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों से भी लापता ट्रैकरों को तलाश करने के लिए मदद मांगी गई है। वीरवार सुबह से ही लापता ट्रैकरों की तलाश शुरू कर दी जाएगी। 

टीम में ये लोग शामिल
टीम के सदस्यों की पहचान दिल्ली की अनीता रावत(38) पश्चिम बंगाल के मिथुन दारी(31) तन्मय तिवारी (30), विकास मकल (33) सौरभ घोष (34) सावियन दास (28), रिचर्ड मंडल (30), सुकेन मांझी (43) के तौर पर हुई है। खाना पकाने वाले कर्मचारियों की पहचान देवेंद्र (37), ज्ञान चंद्र (33) और उपेंद्र (32) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तरकाशी के पुरोला के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed