फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   trekker died in churdhar sirmour himachal pradesh

रेस्क्यू दल ने कंधे पर उठाकर 17 किमी पैदल चल पहुंचाया ट्रैकर का शव

Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/नौहराधार
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/नौहराधार Updated Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
trekker died in churdhar sirmour himachal pradesh
चूड़धार - फोटो : File Photo

हिमाचल के जिलए सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार से मृतक ट्रैकर का शव शनिवार को नौहराधार लाया गया। इसे राजगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे मृतक धर्मेंद्र का शव पहुंचाया गया। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कंधे पर उठाकर रात भर पैदल करीब 17 किलोमीटर सफर कर शव  नौहराधार पहुंचाया।

विज्ञापन


रेस्क्यू दल ने 34 किलोमीटर का पैदल सफर किया। वहीं, दूसरे ट्रैकर ठियोग निवासी दीपक वर्मा (25) को पीएचसी नौहराधार से छुट्टी दे दी गई। दीपक को बीती रात नौहराधार लाया गया था। अब उसकी हालत स्थिर है। खबर मिलते ही सभी ट्रैकरों के परिजन शुक्रवार रात को ही नौहराधार पहुंच गए थे। उधर, ट्रैकर टीम में शामिल दार्जिलिंग निवासी ताशी और मंडी निवासी सुरजीत (26) सकुशल वापस लौट गए हैं। नायब तहसीलदार नौहराधार हीरा सिंह ने मृतकों के आश्रितों को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की।

विज्ञापन

जिद ने ले ली धर्मेंद्र की जान

trekker died in churdhar sirmour himachal pradesh

शिमला के एक होटल में कार्यरत धर्मेंद्र और उनकी टीम के सदस्य चूड़धार जाने की जिद न करते तो जान बच सकती थी। सात युवाओं का दल चूड़ेश्वर महादेव के दर्शन करने जा रहा था। चूड़धार जंगल में फंसे युवाओं को कुछ लोगों ने वापस नौहराधार जाने की सलाह दी थी। खराब मौसम को देख सात युवाओं की टीम से तीन युवा लौट गए।

चार युवकों ने आगे बढ़ने की ठान ली। वे पांच अप्रैल को चूड़धार के लिए रवाना हुए। 6 अप्रैल को फिर मौसम खराब होने से मंदिर तक नहीं पहुंच पाए। चार में से दो युवा सोलन के धर्मेंद्र और दीपक वर्मा चूड़धार चोटी के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में धर्मेंद्र की मौत हो गई। उसका शव चूड़धार मंदिर से करीब 100 मीटर पीछे मिला है।

दूसरा युवक दीपक बर्फ पर फिसलकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वे नौहराधार से पीछे जंगल के रास्ते से चूड़धार के लिए रवाना हुए थे। मुख्य रास्ते की बजाय जंगल से जाने के कारण रास्ता भटक गए। दो-तीन दिन तक जंगल में भूखे-प्यासे भटकते रहे। जब वापस शिमला नहीं पहुंचे तो होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले एक युवक की मौत हो चुकी थी।

अब चंबा के आठ छात्र गए चूड़ेश्वर महादेव

trekker died in churdhar sirmour himachal pradesh

प्रशासन और चूड़ेश्वर सेवा समिति की चूड़धार यात्रा पर रोक के बावजूद ट्रैकर जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे हैं। चंबा के 8 छात्र शनिवार को चूड़धार के लिए रवाना हुए। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, मगर वे नहीं माने। दिसंबर से लेकर मार्च तक चूड़धार में भारी बर्फबारी होती है। 

इस कारण प्रशासन हर वर्ष 30 नवंबर से 13 अप्रैल तक चूड़धार यात्रा पर रोक लगा देता है। मौसम की जानकारी न होने के कारण कई यात्री चूड़धार की यात्रा पर निकल आते हैं। इनमें कुछ मौसम खराब होने पर लौट आते हैं तो कुछ रास्ता भटक जाते हैं। एक सप्ताह पहले देहरादून के आठ छात्र भी चूड़धार यात्रा के दौरान रास्ता भटक गए थे। 

उन्हें रात बर्फ के बीच शिवलिंग पर ही काटनी पड़ी। यही वाक्या पिछले वर्ष भी महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी के छात्रों के साथ हुआ था। ताजा हादसा शिमला के एक होटल के कर्मचारियों के साथ पेश आया है। इनमें कंडाघाट तहसील के सैंज निवासी धमेंद्र (32) की मौत हो गई है। दूसरे व्यक्ति दीपक वर्मा की जान एक भेड़पालक बन बहादुर ने बचाई। 

चूडे़श्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बलदेव चौहान ने बताया 30 नवंबर से 13 अप्रैल तक यात्रा पर रोक लगी है। बावजूद इसके अधिकतर यात्री नौहराधार रास्ते से चूड़धार आते हैं। समिति ने चेतावनी बोर्ड लगाया है। फिर भी यात्री मान नहीं रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चार महीने के लिए चूड़धार की यात्रा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed