{"_id":"918c4acdbd2cceeb55b4a7f58b6fdca4","slug":"treffic-jaam-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की जनता के लिए आफत बना सेब सीजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की जनता के लिए आफत बना सेब सीजन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब सीजन के चलते भट्टाकुफर फल मंडी में ट्रकों की आवाजाही बढ़ गई है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण ट्रक चालक सड़क किनारे ट्रकों को खड़ा करने को मजबूर है।
विज्ञापन
इससे लंबा जाम लग रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। स्कूली बच्चों की बसें भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाती।
जाम में फंसे मनोज वर्मा का कहना है कि आधे घंटे से जाम में फंसे हैं। कोटखाई जाना है। उन्होंने कहा कि ट्रकों के लिए पार्किंग न होने से ट्रक चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर देते हैं, जो जाम लगने का मुख्य कारण बनता है।
विज्ञापन
ढली के रहने वाले सुनील चौहान ने कहा कि मल्याणा गया था, अब यहां जाम में फंस गया हूं। यहां से कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। इंतजार करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।
विज्ञापन
कुमारसेन के योगेंद्र कंवर का कहना है कि गांव जा रहा हूं, आधा घंटे से जाम में फंसा हूं, साथ में छोटे बच्चे हैं। हर साल सेब सीजन के दौरान सैकड़ों ट्रक फल मंडी में आते हैं।
ट्रकों की अधिक आवाजाही होने और जाम की स्थिति से बचने के लिए ट्रकों को मैहली शोघी बाईपास से डायवर्ट किया जाता है, लेकिन फल मंडी के पास ट्रकों को पार्क करने की कोई व्यवस्था न होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।