फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   trees fallen due to storm and heavy rainfall in himachal

हिमाचल के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने से गिरे पेड़, धर्मशाला में बारिश

Mon, 01 Jul 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jul 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
trees fallen due to storm and heavy rainfall in himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कई जिलों में अंधड़ चलने से पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिला कांगड़ा के थुरल और हमीरपुर के सुजानपुर में सोमवार को जमकर अंधड़ चला। ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से कुछ मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


धर्मशाला में भी बारिश हुई। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच या छह जुलाई को प्रदेश में मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन

थुरल में तूफान चलने से बिजली सप्लाई ठप

trees fallen due to storm and heavy rainfall in himachal

मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। थुरल में तूफान चलने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुजानपुर में तूफान के कारण वाहनों पर पेड़ की टहनियां गिर गईं। बिजली के तारों पर भी पेड़ गिरे।

इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से उमस बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

trees fallen due to storm and heavy rainfall in himachal

ऊना में अधिकतम तापमान 41.8, बिलासपुर 37.9, हमीरपुर 37.7, कांगड़ा 37.3, चंबा 37.0, सुंदरनगर 35.3, भुंतर 34.8, नाहन 33.2, धर्मशाला 31.6, सोलन 31.0, शिमला 27.2, कल्पा 25.2, केलांग 24.2 और डलहौजी में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, रविवार रात को ऊना में अधिकतम तापमान 25.7, हमीरपुर 23.4, बिलासपुर 23.0, कांगड़ा 22.7, धर्मशाला 20.6, शिमला 18.4 और केलांग में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed