Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tree fell down on car

Shimla News: टुटीकंडी में पेड़ ढहने से दबी सड़क किनारे खड़ी कार, लगा जाम

Sun, 26 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
tree fell down on car
ढहने के कगार पर था पेड़, शिकायत के बावजूद नगर निगम ने नहीं कटवायाअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। टुटीकंडी में रविवार सुबह चीड़ का एक पेड़ बाईपास सड़क पर ढह गया। इससे सड़क किनारे खड़ी टैक्सी नंबर की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों ने खुद ही पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पेड़ ढहने के कगार पर था। इसे काटने के लिए कई बार नगर निगम को शिकायत की थी, लेकिन चुनाव के चलते ट्री कमेटी का दौरा न होने के कारण अभी तक इसे नहीं काटा गया था। रविवार सुबह करीब 8:10 बजे अचानक यह पेड़ ढह गया। इससे कार दब गई, जबकि बिजली के दो खंभे भी टूट गए। सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद एवं उपमहापौर उमा कौशल भी मौके पर पहुंचीं। बिजली के खंभे टूटने से क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपमहापौर उमा कौशल ने कहा कि नए खंभे लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed