फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tree cutting for tunnel

Shimla News: आईजीएमसी से नवबहार पेट्रोल पंप तक टनल निर्माण के लिए कटेंगे 115 पेड़

Mon, 10 Jun 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
tree cutting for tunnel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी से नवबहार पेट्रोल पंप तक बन रही टनल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टनल निर्माण के लिए आईजीएमसी से नवबहार के लिए बन रही टनल में 115 के करीब पेड़ कटने हैं। 890 मीटर लंबी इस टनल से शिमला में जाम से निजात मिलेगी। इस टनल में डीपीआर अपग्रेडेशन के बाद पीएमसी का गठन होगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। टनल को 300 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार किया जाना है। एचपीआईआरडीसी के मुताबिक इस टनल से जुड़े सभी विभागीय कार्यों को तीन महीने में पूरा करने की योजना है। इस प्रोजेक्ट को जाखू पहाड़ी के नीचे बनाया जाएगा। जमीन पर कार्य की शुुरुआत फॉरेस्ट क्लीयरेंस के बाद होगी। इस टनल के निर्माण के बाद शिमला का ट्रैफिक आईजीएमसी से नवबहार के लिए डायवर्ट किया जाएगा। इस वजह से इस मार्ग पर लगने वाले जाम को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed