{"_id":"5738b7484f1c1bf815ac71c3","slug":"treatment-of-cancer-at-rajendra-prasad-government-medical-college-kangra-at-tanda-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में आज से होगा कैंसर का इलाज, ब्रेन के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में आज से होगा कैंसर का इलाज, ब्रेन के ऑपरेशन
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 16 May 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में अब कैंसर का इलाज और ब्रेन के जटिल ऑपरेशन हो सकेंगे। हार्ट, लीवर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों का इलाज भी यहीं होगा। सोमवार से टीएमसी के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। यहां अत्याधुनिक कैथ लैब बनाई गई है जिसमें तीन करोड़ मशीनरी स्थापित की जा चुकी है।
विज्ञापन
दो करोड़ की मशीनें भी जल्द ही पहुंच जाएंगी। इन अत्याधुनिक मशीनों की मदद से कैंसर और ब्रेन का इलाज किया जा सकेगा। अब मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ या निजी अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। इस ब्लॉक में 250 मरीजों को एडमिट करने की सुविधा है।
विज्ञापन
मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए ब्लॉक में कई तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने से कांगड़ा, चंबा, ऊना, मंडी और हमीरपुर जिलों के मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कैथ लैब में हर तरह के टेस्ट की सुविधा होगी।
विज्ञापन
मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधा
टीएमसी के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेंगी। यहां हार्ट, ब्रेन, लीवर और कैंसर का इलाज आधुनिक मशीनों से किया जाएगा। निजी अस्पतालों की बजाय यहां इलाज बहुत ही कम खर्च पर होगा।
रोजाना 150 कैंसर मरीज आते हैं ओपीडी में
टांडा मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 से 150 कैंसर पीडि़त मरीज पहुंचते हैं। आधुनिक मशीनों के अभाव में 30 से 40 मरीजों को पीजीआई रेफर किया जा रहा था। 200 से 300 हार्ट के मरीज रोजाना इलाज के लिए यहां आते हैं। पेट की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या 150 से 200 के बीच रहती है।