फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Travel from Mandi to Chandigarh in 25 minutes for a fare of ₹3,500; helicopter service launched.

Himachal: हिमाचल के लिए नई उड़ान, अब कुल्लू से 45 और 30 मिनट में मंडी से पहुंचेंगे चंडीगढ़

Mon, 06 Jul 2026 03:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, संवाद/ब्यूरो, मंडी/शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, संवाद/ब्यूरो, मंडी/शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी-चंडीगढ़ और कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवाओं की वर्चुअल शुरुआत की।  हालांकि, पहले दिन खराब मौसम के कारण उड़ान संचालित नहीं हो सकी, लेकिन मौसम अनुकूल रहने पर प्रतिदिन दो उड़ानें होंगी।

विज्ञापन
Travel from Mandi to Chandigarh in 25 minutes for a fare of ₹3,500; helicopter service launched.
हेलीकॉप्टर सेवा शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल को नई उड़ान मिल गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी-चंडीगढ़ और कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवाओं की वर्चुअल शुरुआत की। हालांकि, पहले दिन खराब मौसम के कारण उड़ान संचालित नहीं हो सकी, लेकिन मौसम अनुकूल रहने पर प्रतिदिन दो उड़ानें होंगी। मंडी-चंडीगढ़ सेवा भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत संचालित होगी। कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ मार्ग पर हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड गैर-आरसीएस मॉडल पर सेवा देगी। कुल्लू से  हेलीकॉप्टर सुबह 9.00 बजे उड़ान भरेगा और 9.10 बजे मंडी पहुंचेगा। मंडी से 9.15 बजे चलकर यह 9.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी में चंडीगढ़ से 10.00 बजे उड़ान भरकर 10.30 बजे मंडी पहुंचेगा। मंडी से 10.35 बजे प्रस्थान कर 10.45 बजे कुल्लू पहुंचेगा। ये सभी सेवाएं नवनिर्मित कांगनीधार (मंडी) हेलीपोर्ट से संचालित होंगी। मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर का किराया 3,500 रुपये और कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर का किराया 8,500 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर सेवा से पर्यटन, व्यापार और निवेश गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई हेलीकॉप्टर सेवा से पर्यटन, व्यापार और निवेश गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों को सड़क मार्ग पर लगने वाले लंबे समय से राहत मिलेगी और आपात परिस्थितियों में भी यह सेवा उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में शिमला से नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, महापौर सुरेंद्र चौहान और पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया जुड़े रहे। मंडी से पूर्व सीपीएस सोहन लाल, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड की उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालयों और पर्यटन स्थलों पर बनेेंगे नए हेलीपोर्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं। हमीरपुर के जसकोट, कांगड़ा के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा के हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ऊना में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार ने धनराशि का प्रावधान किया है। नाहन और सोलन में भी हेलीपोर्ट बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के रंगरीक में सेना के सहयोग से एक हेलीपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। हेलिकॉप्टर में छह यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

विज्ञापन

छह यात्रियों के बैठने की क्षमता

केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत मंडी-चंडीगढ़ हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होगी। कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर का संचालन गैर-आरसीएस (बाजार आधारित) मॉडल के तहत हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड करेगी। कुल्लू से हेलिकॉप्टर सुबह 9:00 बजे उड़ान भरकर 9:10 बजे मंडी पहुंचेगा। इसके बाद 9:15 बजे मंडी से रवाना होकर 9:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी में हेलिकॉप्टर सुबह 10:00 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरकर 10:30 बजे मंडी पहुंचेगा और 10:35 बजे मंडी से रवाना होकर 10:45 बजे कुल्लू पहुंचेगा। सभी उड़ानें कांगनीधार हेलीपोर्ट से संचालित होंगी। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed