फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transport Minister took HRTC officers class, reports sought within a week

मंत्री ने लगाई एचआरटीसी अफसरों की क्लास, बोले- बहानेबाजी छोड़ें, मुझे काम चाहिए

Thu, 23 Jan 2020 11:03 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jan 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister took HRTC officers class, reports sought within a week
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पथ परिवहन निगम के अफसर सरकार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। दो साल पहले इन अफसरों को आय बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था। इसे यह अधिकारी हासिल नहीं कर पाए हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इस पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


दरअसल, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने निगम की आय और व्यय के लिए समीक्षा बैठक  बुलाई थी। इसमें निगम का लेखा-जोखा और नए कार्यों पर विचार-विमर्श किया जाना था। बैठक में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के अलावा डीएम और आरएम मौजूद थे। बैठक में करुणामूलक आधार पर नौकरी का कोटा 5 से 10 फीसदी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस प्रस्ताव को सरकार को भेजने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


इस फैसले से एचआरटीसी के 50 से ज्यादा आश्रितों को नौकरी मिल सकेगी। बैठक में ढाबे में खाने के रेट अधिक वसूलने पर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ढाबे में सवारियों से खाने के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। डीएम और आरएम को निर्देश दिए गए कि वे एक सप्ताह के भीतर चयनित ढाबों का निरीक्षण करे। इस दौरान अफसरों को ढाबों की रेट लिस्ट, किचन और शौचालय का निरीक्षण करना होगा। इन्हें एक सप्ताह के भीतर सरकार को रिपोर्ट देने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी में होनी हैं 1750 भर्तियां 

एचआरटीसी में 1750 भर्तियां की जानी हैं। इसको लेकर भी मंत्री ने अफसरों से फीडबैक लिया। बता दें कि एचआरटीसी में 400 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिचालकों और आरएम और अन्य मेकेनिकल के पदों को भरने का मामला कर्मचारी चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। इन पदों को भरने की लिखित परीक्षा होगी, जबकि चालक के भर्ती परिवहन निगम अपने स्तर पर करेगा।  -

प्रति बस को 220 किलोमीटर चलाने के निर्देश 
बैठक में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रति बस को कम से कम 220 किलोमीटर चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन निगम की आय में इजाफा होगा। इसके अलावा बैठक में आरएम और डीएम से अतिरिक्त बसें चलाने के लिए भी सुझाव मांगे। 

खिचड़ी रिकार्ड बनाने वाला पतीला और फिटनेस सेंटर भी देखा

‘अफसर बहानेबाजी छोड़ दें, अब ऐसा नहीं चलेगा, मुझे काम चाहिए’, हेड आफिस की हालत बहुत खराब है। फील्ड में लोग काम कर रहे हैं, लेकिन हेड ऑफिस में अफसर सिर्फ बहानेबाजी कर रहे हैं। एक काम को लेकर 10 बार डिस्कशन करना पड़ता है। उसके बाद भी काम क्यों नहीं हो सकता। इसके बहाने गिनाए जाते हैं, काम कैसे हो सकता है इसका सुझाव कोई नहीं देता।’

 होटल हाली डे होम में रिव्यू मीटिंग के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने अफसरों की जमकर क्लास ली। बैठक शुरू होते ही मंत्री बोले, फेस टू फेस मीटिंग होनी चाहिए और मंच से उतरकर राउंड टेबल मीटिंग करने के आदेश दिए। आननफानन में अफसरों ने खुद ही कुर्सियां और सोफे उठाकर आमने सामने लगाए। इसके बाद परिवहन मंत्री ने अफसरों को एक एक कर इंट्रोडक्शन देने के लिए कहा।

मंत्री ने होटल हॉलीडे होम में पार्किंग में रखा विशालकाय पतीला भी देखा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि तत्तापानी में रिकार्ड बनाने वाली खिचड़ी इसी पतीले में बनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed