{"_id":"026a5df6bdd007e9759e860490fac2bd","slug":"transport-minister-gs-bali-statement-on-indo-pak-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शहीद परिवारों के जख्मों को कुरेदने जैसा होगा भारत-पाक मैच'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शहीद परिवारों के जख्मों को कुरेदने जैसा होगा भारत-पाक मैच'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल में शहीद परिवारों के जख्म अभी भरे भी नहीं कि बीसीसीआई ने धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान का मैच कराने की तिथि निर्धारित कर दी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
बीसीसीआई को चाहिए कि वह इस मैच को कहीं और जगह कराए। बीसीसीआई को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है अगर मैच रद्द नहीं किया तो वह जल्द ही एक एक्शन प्लान तैयार कर अगली रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर से पूछा है कि वह भारत को चाहते हैं या पाकिस्तान को।
विज्ञापन
बाली ने प्रेसवार्ता में कहा कि वह मैच के विरोध में नहीं है। मैच होना चाहिए लेकिन धर्मशाला में पाकिस्तान की टीम के साथ मैच होना ठीक नहीं होगा। चूंकि धर्मशाला स्टेडियम से ही कुछ दूरी पर उन लोगों के घर हैं, जिनके बेटे और पति शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
वह शहीद परिवारों के घर गए हैं। उन्होंने मौके पर लोगों का गुस्सा देखा है। पाकिस्तान की टीम और उनके समर्थक जब धर्मशाला पहुंचेंगे तो उनके दिल में क्या गुजरेगी। बीसीसीआई को चाहिए कि वह धर्मशाला में पाकिस्तान की टीम को छोड़कर किसी और टीम के साथ भारत का मैच कराए।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहले ही मैच का विरोध कर चुके हैं। भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और विजय सिंह मनकोटिया भी मैच के पक्ष में नहीं है। पाकिस्तान के लोग मैच देखने धर्मशाला आएंगे। हिमाचल देव भूमि है। यहां पर किसी तरह का झगड़ा नहीं होना चाहिए।
रद्द किया जाए भारत-पाक क्रिकेट मैच- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने फिर दोहराया कि धर्मशाला में 19 मार्च को होने वाले भारत पाकिस्तान मैच को रद्द किया जाना चाहिए। शांता ने कहा कि शहीदों परिवारों की भावनाओं को ध्यान में रखकर इस मैच का आयोजन धर्मशाला में नहीं होना चाहिए।
जब पाकिस्तान से वार्ता स्थगित हो सकती है तो मैच क्यों नहीं। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने भी मैच का विरोध किया है। मैच स्थगित करवाने को लेकर हिमाचल सरकार को आगे आना चाहिए।
मैच के विरोध में करेंगे प्रदर्शन- कर्मचारी एवं कामगार बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा है कि धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होना चाहिए। भारत-पाक का मैच होगा तो जसवां परागपुर हलके के लगभग 500 कार्यकर्ता इसके विरोध में धर्मशाला में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक पठानकोट में शहीदों की आग ठंडी भी नहीं हुई कि जेएंडके में फिर हमारे सैनिकों पर हमला हुआ।