{"_id":"7f111e3ed79bb4214aa3e78e2e320b49","slug":"transport-minister-gave-this-gift-to-chamba-citizen-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंबावासियों को परिवहन मंत्री ने दिया ये तोहफा! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबावासियों को परिवहन मंत्री ने दिया ये तोहफा!
Updated Sun, 24 Aug 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य नागरिक आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली अपने चंबा दौरे के दौरान सबसे पहले सलूणी पहुंचे।
विज्ञापन
यहां स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार को उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लंगेरा-शिमला रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस को दोबारा शुरू किया जाएगा।
इससे स्थानीय 46 पंचायतों के लोगों को शिमला जाने में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने चंबा-भलेई-जुठार रूट पर एचआरटीसी की बस चलाने की घोषणा की है। इससे भलेई मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लचोड़ी में जल्द आईटीआई भवन का निर्माण किया जाएगा। जैसे ही जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर होती है, तो निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए लगभग 20 लाख रुपये का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान स्थानीय विधायक आशा कुमारी, धर्म सिंह पठानिया, कमल कुमार ठाकुर, अमर चंद शर्मा, साहब सिंह ठाकुर, एचआरटीसी डीएम विजय सिंह, आरएम अनूप राणा, आरटीओ, डीएफसी मोहन सिंह और एसडीएम मलोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा बस स्टैंड निर्माणः बाली
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि रोड़ पासिंग के दौरान पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने वाली कमेटी में अब आरटीओ भी शामिल होंगे। जीएस बाली शनिवार को चंबा में प्रेस वार्ता के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने चंबा जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की।
चंबा में बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। चंबा में ट्रायल पर मुद्रिका बस की शुरूआत की जाएगी। जीएस बाली ने कहा कि किसी भी नवनिर्मित सड़क की पासिंग के दौरान लोग निर्माण विभाग पहले ही यह तय करे कि इस मार्ग पर कितनी सीटर बस चलेगी। वाहनों की क्षमता को लेकर पहले सूचित किया जाए।
इस दौरान उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर में जाम को खुलवाने की व्यवस्था करे। इस दौरान उनके साथ विधायक आशा कुमारी, एडीएम शुभकरण सिंह, एचआरटीसी के डीएम विजय सिंह, आरम अनूप राणा, आरटीओ ओंकार सिंह, वन अरण्यपाल एआरएम रेड्डी, पीसीसी पवन नैय्यर और एसपी डीके चौधरी आदि मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि अब नई सड़क को बस के लिए पास करने संबंधित एसडीएम, एक्सीईएन व आरटीओ की एक कमेटी बनेगी। यह कमेटी सड़क को पास करेगी तभी उस पर बस चलेगी। उन्होंने कहा कि जब तक कमेटी सड़क को बस चलाने योग्य नहीं मानती तब तक बस नहीं चलाई जाएगी। तेलका इलाके में छोटी बसें चलाने पर विचार किया जाएगा।