फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport and civil supplies minister gs bali press conference.

अब बीस क्विंटल से ज्यादा दाल का नहीं होगा भंडारण

Thu, 29 Oct 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 29 Oct 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
Transport and civil supplies minister gs bali press conference.

परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार ने हिमाचल में दालों की जमाखोरी रोकने और कीमतों पर अंकुश लगाने के इरादे से सभी विक्रेताओं के लिए दालों की भंडार सीमा तय कर दी है। लाइसेंस नियमों के तहत पूर्व की 30 क्विंटल की भंडार सीमा को कम कर 20 क्विंटल करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सभी प्रकार की दालों की भंडार सीमा 100 क्विंटल तय की गई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि रात्रि बस सेवा के रूप में चलने वाली वॉल्वो बस में सभी की सुरक्षा के दृष्टिगत सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा। प्रदेश सरकार अंतरराज्यीय वोल्वो बस सेवा आरंभ करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


धर्मशाला से श्रीनगर के लिए शीघ्र ही वोल्वो बस सेवा आरंभ की जाएगी। आरंभ में बस सेवा एक दिन के अंतराल में चलेगी। धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान बाली ने कहा कि कांगड़ा जिले में वोल्वो ट्रेनिंग स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए वोल्वो मोटर्स के साथ शीघ्र ही समझौता किया जाएगा। एचआरटीसी की ओर से वोल्वो के सहयोग से यह स्कूल अगले छह महीनों में स्थापित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें युवाओं को वोल्वो बस चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वोल्वो मोटर्स के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षित युवाओं को अपने यहां नौकरी देने की भी पेशकश की है। बाली ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए शीघ्र ही प्रदेश के मुख्य शहरों से चंडीगढ़ के लिए लग्जरी टैंपो ट्रैवलर सेवा आरंभ की जाएगी।

वीरभद्र हमारे सीएम, कल क्या हो, कह नहीं सकते
अगले सीएम की संभावनाओं के प्रश्न पर बाली ने कहा कि कल क्या होगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कांग्रेस की परंपरा रही है कि सीएम हमेशा हाईकमान तय करता है। उसमें सभी विधायकों का योगदान भी होता है। फिलहाल, प्रदेश में ऐसी किसी भी तरह की परिस्थिति नहीं बनी है। वीरभद्र सिंह हमारे सीएम हैं। कांग्रेस की सरकार पांच साल पूरा करेगी।


सस्ती मिठाई बेचेगा निगम

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों को दी जाने वाली खाद्य वस्तुओं के लिए 3 से 6 महीनों के रेट लेने के लिए शीघ्र ही टेंडर किए जाएंगे। बाली ने कहा कि इस बार खाद्य आपूर्ति निगम लोगों को रियायत पर मिठाइयां भी बेचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed