फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transparency is necessary in NTT recruitment: ABVP

एनटीटी की भर्ती में पारदर्शिता जरूरी : एबीवीपी

Thu, 12 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Transparency is necessary in NTT recruitment: ABVP
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि एनटीटी की भर्ती में पारदर्शिता और समावेश जरूरी है। उन्होंने एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) भर्ती प्रक्रिया में एक वर्षीय डिप्लोमा धारकों को पात्रता सूची से बाहर करने के निर्णय का विरोध किया। नैंसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में घोषित एनटीटी भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ दो वर्षीय डिप्लोमा धारकों को पात्र बनाया है। इससे प्रदेशभर के सैकड़ों युवा खास तौर पर महिला अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गई हैं। कहा कि हजारों की संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने वर्ष 2012 अथवा उससे पूर्व में एनटीटी का एक साल का डिप्लोमा किया है, यह उस समय मान्य था। कहा कि सरकार का यह फैसला सैकड़ों एनटीटी के एक साल के डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article