फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transformer burnt in Gumma, the city's biggest drinking water project, impaired drinking water schedule

पेयजल संकट

Sun, 13 Mar 2022 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt in Gumma, the city's biggest drinking water project, impaired drinking water schedule
शिमला। राजधानी की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा में अचानक बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से शहर में पानी का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। 20 एमएलडी की क्षमता वाली इस परियोजना से रविवार को शिमला शहर के लिए महज 13 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो पाई है।
विज्ञापन

इसके चलते शहर के कई इलाकों में रविवार को पानी नहीं दिया गया। जिन इलाकों में सुबह सप्लाई दी गई, वहां भी चंद मिनटों बाद ही लाइनें बंद कर दी गईं। वीकेंड पर पानी न मिलने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी है। शहर में अब ज्यादातर स्कूल भी खुल चुके हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर में आई खराबी को देखते हुए आने वाले कई दिन तक शहर में पानी की किल्लत रहने वाली है। पेयजल कंपनी के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने से गुम्मा में पंपिंग प्रभावित हुई है। एक अन्य ट्रांसफार्मर के सहारे अब गुम्मा के छह में से चार पंप चल पा रहे हैं। रविवार को गुम्मा समेत सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को 37.44 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई जो सामान्य से करीब दस एमएलडी कम रही।
विज्ञापन

संजौली जोन में सुबह के समय सप्लाई दी गई। लेकिन टैंक खाली होने से चंद मिनटों में ही सप्लाई बंद कर दी गई। इसके चलते संजौली बाजार, इंजनघर, सांगटी एरिया में कम पानी आया। वहीं, नवबहार, न्यू और ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेंट्रल जोन के रामबाजार, कृष्णानगर, बसस्टैंड, छोटा शिमला जोन के छोटा शिमला बाजार, कनलोग, निगम विहार, कसुम्पटी, विकासनगर क्षेत्र में पानी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन इलाकों में पहले मिलेगा पानी
पेयजल कंपनी के अनुसार सोमवार को शहर के राम बाजार, माल रोड एरिया, कृष्णानगर, बसस्टैंड, छोटा शिमला जोन के सभी इलाकों, संजौली जोन के ज्यादातर क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होगी। न्यू शिमला, खलीनी, लोअर बाजार और चौड़ा मैदान जोन में पानी की उपलब्धता के आधार पर सप्लाई मिलेगी। इनमें रविवार को पानी दिया गया है। कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने से गुम्मा से सप्लाई घटी है। कहा कि बाकी परियोजनाओं से सप्लाई बढ़ाई जा रही है। प्रयास रहेगा कि ज्यादातर इलाकों में नियमित सप्लाई दी जाए।

कैथू में तीसरे दिन भी नहीं आया पानी
शहर के कैथू वार्ड में रविवार को तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। यहां शनिवार को सप्लाई में कट लगा था। रविवार को कंपनी ने सप्लाई दी लेकिन माल रोड पर इस क्षेत्र की लाइन के वॉल्व खराब हो गए। शाम तक इसे ठीक करने का काम जारी रहा। कंपनी का कहना है कि वॉल्व ठीक होते ही सप्लाई दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed