{"_id":"167ed45678642b388f17efcc565280e4","slug":"transfer-of-college-cadre-assistant-professors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कैडर के 14 असिस्टेंट प्रोफेसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज कैडर के 14 असिस्टेंट प्रोफेसरों का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 14 कॉलेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कुल्लू कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) अंजू आर. चौहान और इसी कालेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार (हिंदी), मंडी कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स) प्रकाश शर्मा और भोरंज कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर चेतना देवी को पनारसा कॉलेज जिला मंडी खाली पदों पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
जिला सिरमौर हरिपुरधार कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर चेतन देवी (इतिहास) और असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीण कुमार (इंग्लिश) को बरोटावाली कॉलेज में तबादला किया गया है। पावंटा साहिब कालेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) मंजिद्र कौर, नाहन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर ध्यान सिंह तोमर (कॉमर्स) और पांवटा कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर जगदीश चंद (इकोनॉमिक्स) को भराली कॉलेज में सिरमौर में तैनाती दी है।
विज्ञापन
राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज चौड़ा मैदान शिमला में तैनात दिनेश कंवर और ऊना कालेज में तैनातअसिस्टेंट प्रोफेसर विजय नाग (इकोनॉमिक्स) को डाडासिब्बा कॉलेज कांगडा में तैनाती दी है। ऊना कालेज के हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर लेख राज और इसी कॉलेज में (इंग्लिश) के असिस्टेंट प्रोफेसर मीना शर्मा को लंज डिग्री कॉलेज जिला कांगड़ा में भेजा गया है। धर्मशाला कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर साहिल सागर (इंग्लिश) और सरकाघाट कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद कुमार (इकोनॉमिक्स) को टाकीपुरा कांगड़ा कॉलेज में तैनाती दी है।
विज्ञापन