फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transfer in Himachal five HPAS oficers transfer by himachal pradesh government

Transfer in Himachal: पांच एचपीएएस अफसरों के तबादले, डीसी कांगड़ा को बोर्ड अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार

Sat, 31 Dec 2022 09:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Dec 2022 09:41 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्त कांगड़ा को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

विज्ञापन
Transfer in Himachal five HPAS oficers transfer by himachal pradesh government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचपीएएस कैडर के पांच अधिकारियों के महकमों में फेरबदल कर दिया है। ज्ञान सागर नेगी को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। नेगी के पास हिमुडा के कार्यकारी अधिकारी और हिमफैड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। अक्षय सूद को अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर के पद पर नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


बलवान चंद को संयुक्त सचिव राजस्व, सुनील वर्मा को संयुक्त सचिव शिक्षा और केवल शर्मा को महाप्रबंधक उद्योग विभाग सोलन नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त निदेशक एकता कपटा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्त कांगड़ा को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन


21 आईएएस अधिकारी पदोन्नत, पे मैट्रिक्स का लेवल बढ़ाया
प्रदेश सरकार ने आईएएस कैडर के 21 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उनके पे मैट्रिक्स का लेवल बढ़ा दिया है। 2010 कैडर के पांच अधिकारियों सुदेश कुमार मोक्टा, यूनुस, सीपी वर्मा, संदीप कुमार और अमरजीत सिंह को अब पे मैट्रिक्स का लेवल 13 मिलेगा। 2014 कैडर के 13 अधिकारियों का पे मैट्रिक्स का लेवल 12 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें निपुण जिंदल, आबिद हुसैन, आशुतोष गर्ग, अरिंदम चौधरी, रोहित जमवाल, डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा, दुनी चंद राणा, अनुपम कश्यप, यशपाल शर्मा, रूपाली ठाकुर, रामकुमार गौतम, पंकज राय और प्रदीप कुमार ठाकुर शामिल हैं। 2019 कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों रितिका, राहुल जैन और नवीन तंवर को पे मैट्रिक्स का सीनियर टाइम स्केल लेवल 11 देकर पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed