{"_id":"584aeda84f1c1b243444a314","slug":"trains-delayed-due-to-fog-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की मार, हिमाचल एक्सप्रेस छह और जन शताब्दी तीन घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की मार, हिमाचल एक्सप्रेस छह और जन शताब्दी तीन घंटे लेट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में धुंध और कोहरे की चादर ने हिमाचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। शुक्रवार को देहरादून, बरेली से ऊना आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची। देहरादून, दिल्ली से ऊना आने वाली जन शताब्दी तीन घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में घने कोहरे और धुंध से यह समस्या पेश आई है।
विज्ञापन
वीरवार रात को ऊना पहुंचने वाली जन शताब्दी लगभग तीन घंटे लेट पहुंची। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को न तो बस और न ही ऑटो सुविधा मिल सकी। कई यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
सुबह लगभग आठ बजे पहुंचने वाली रेलगाड़ी लगभग पौने तीन बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि देहरादून से नई दिल्ली होते हुए ऊना पहुंचने वाली जन शताब्दी ट्रेन वीरवार रात करीब साढ़े तीन घंटे देरी से ऊना पहुंची।
विज्ञापन
इसका ऊना पहुंचने का समय रात दस बजे का है। बरेली से चल कर दिल्ली होते हुए ऊना और अंब अंदौरा पहुंचने वाली हिमाचल एक्सप्रेस शुक्रवार को साढ़े छह घंटे लेट रही है। ट्रेन का ऊना पहुंचने का समय सुबह 7 बज कर 50 मिनट का है। लेकिन ट्रेन ऊना में बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे पहुंची है।