फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Train reached Pathankot carrying 211 people from Chennai to Himachal

चेन्नई से हिमाचल के 211 लोगों को लेकर पठानकोट पहुंची ट्रेन

Mon, 25 May 2020 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Train reached Pathankot carrying 211 people from Chennai to Himachal
ट्रेन से पठानकोट पहुंचे हिमाचली - फोटो : अमर उजाला

चेन्नई सेंट्रल से एक और ट्रेन सोमवार दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर पठानकोट के चक्की बैंक स्टेशन पहुंची। ट्रेन 23 मई को चेन्नई सेंट्रल से उधमपुर के लिए शाम पांच बजे चली थी। इसमें प्रदेश के नौ जिलों के 211 यात्री पहुंचे। पठानकोट पहुंचने पर एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर तथा नायब तहसीलदार देशराज ठाकुर ने यात्रियों का स्वागत किया। एसडीएम ने बताया कि इस ट्रेन से चंबा जिले के 94, कांगड़ा के 54, मंडी के 26, हमीरपुर के 12,  शिमला के 10, कुल्लू के सात, बिलासपुर के पांच, किन्नौर के दो तथा ऊना का एक यात्री आया है।

विज्ञापन


इन्हें एचआरटीसी की 11 बसों से संबंधित जिलों के क्वारंटीन सेंटरों में भेजा है। अब सभी यात्रियों के कोविड के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अपने घर भेजा जाएगा। इस दौरान हमीरपुर जिला सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी अनुपम ठाकुर, आरएम सुगल सिंह, एआरटीओ सतीश कुमार, नोडल अधिकारी सन्नी शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, नरेश चौधरी,  संजीव कुमार, दीपक गुप्ता, दौलत राम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

20 बसों में झारखंड भेजे गए 600 कामगार 

वहीं, औद्योगिक हब बीबीएन में फंसे लोगों को उनके घरों को भेजने का क्रम जारी है। सोमवार को झारखंड के लिए 20 बसों में 600 लोगों को भेजा गया। इन्हें बसों से कालका रेलवे स्टेशन तक छोड़ा गया जहां से धनबाद के लिए गई ट्रेन में बिठाया गया। उपमंडल प्रशासन व बाहरी राज्यों के भेजने के लिए नियुक्त नोडल ऑफिसरों तहसीलदार ऋषभ शर्मा और डीएसपी अंकित शर्मा की देखरेख में इन लोगों की स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें निगम की बसों में रवाना किया है। इन लोगों ने ऑनलाइन, 1100 नंबर और मैनुअल तरीके से घर जाने के लिए आवेदन किया था। कुल 20 बसों में इन्हें नालागढ़ और बद्दी से अपने गंतव्यों को रवाना किया है।

निगम की बसों में 70 फीसदी के मानकों का अनुसरण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए इन्हें बसों में रवाना किया है। बीबीएन में देश के कोने-कोने से कामगार यहां काम की तलाश में आए हैं जिसमें अधिकांश तौर पर यूपी-बिहार के लोग शामिल हैं। लॉकडाउन के बाद यह लोग यहीं फंस गए थे और अपने घरों को नहीं जा सके लेकिन अब सरकार ये लोग अपने घरों को रवाना हो गए हैं। नोडल आफिसर एवं तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने कहा कि इन लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच के बाद इन्हें बसों से कालका और वहां से रेल से इनके राज्य को रवाना किया गया।  एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि सोमवार को 20 बसों में करीब 600 प्रवासी कामगारों झारखंड के लिए रवाना किए हैं। इन्हें कालका तक निगम की बसों से छोड़ा गया जहां से धनबाद के लिए ट्रेन में उन्हें बैठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed