यहां पटरी से उतर गया रेल इंजन, बड़ा हादसा टला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर इंजन पटरी से उतर गया। हालांकि इस घटना में जानमाल का किसी भी प्रकार का नुक्सान नहीं हुआ है। लेकिन, एक बड़ा हादसा टल गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कांगड़ा और कोपरलाहड़ रेलवे स्टेशन के बीच पठानकोट से जोगिंद्रनगर जाने वाली ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। इंजन के अगले दो पहिए पटरी से उतरे हैं।
यह ट्रेन सुबह चार बजे पठानकोट से निकली थी और नौ बजे कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन पहुंचना था। हादसे की सूचना मिलते ही कांगड़ा रेलवे थाना से टीम मौके पर पहुंच गई।
हादसे को लेकर टीम इन बिंदुओं पर कर रही जांच
साथ ही रेलवे विभाग तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच में पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस कारण रेलगाडी का इंजन पटरी से उतर गया।
जांच टीम चालक की गलती, ट्रैक का फार्ट या फिर इंजन में तकनीकी खराबी आदि बिंदुओं को ध्यान में रख रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कापथड़लोहड़ के आगे कांगड़ा की तरफ हुआ।
अगर कुछ मोड़ पहले अगर ऐसा हुआ होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं है।
वहीं रेलवे थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है। रेलवे पुलिस ने भी चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं।