फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tragic Accident in Sirmaur: Two Real Brothers Drown in Stream

Himachal: सिरमौर में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत, बुझ गया घर का चिराग

Thu, 07 May 2026 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2026 06:45 PM IST
सार

जिला सिरमौर में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की आयु आठ व नौ वर्ष थी। 

विज्ञापन
Tragic Accident in Sirmaur: Two Real Brothers Drown in Stream
डूबने से माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की देवामानल पंचायत में दो सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आठ वर्षीय आयान और नौ वर्षीय अभिनव गुरुवार को अपने पिता प्रवीण के साथ खड्ड के किनारे गए थे। इस दौरान जब उनके पिता काम में व्यस्त थे तब आयान का तंग रास्ते में पांव फिसला और वह खड्ड में गिर गया। बड़ा भाई अभिनव भी उसे बचाते हुए खड्ड में गिर गया। काफी देर तक दोनों एक दूसरे को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन कामयाब नहीं हुए और पानी में डूब गए। 

विज्ञापन

पिता माैके पर पहुंचे तो दोनों के शव पानी में तैर रहे थे
बताया जा रहा है कि यह हादसा दोपहर बाद करीब एक बजे हुआ, लेकिन पिता को घटना के बारे में देर से पता चला। जब तक पिता मौके पर पहुंचे तब दोनों के शव पानी में तैर रहे थे। पिता ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाई और दोनों को खड्ड से निकाल कर नौहराधार अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रवीण के दो ही बेटे थे। दोनों की हादसे में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि देवामानल पंचायत में खड्ड में डूबने से दो बच्चाें की मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट में अगर कोई अन्य कारण सामने आएंगे तो उसके आधार पर आगे जांच बढ़ाई जाएगी। फिलहाल, इस मामले में परिजनों की ओर से किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने बताया की परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed