फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic restored on circular road shimla.

राहत की खबर! सर्कुलर रोड पर अब दोनों तरफ चलेंगी बसें

Sun, 10 May 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic restored on circular road shimla.

हर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आज से लोकल रूटों पर सर्कुलर रोड होते हुए बसें चलेंगी। सर्कुलर रोड बंद होने से करीब 45 दिन से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रविवार को ट्रैफिक पुलिस और लोनिवि ने सड़क पर बसों का ट्रायल किया जोकि सफल रहा। छोटे वाहनों के लिए शनिवार शाम को ही सड़क बहाल कर दी थी।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सर्कुलर रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान नवनिर्मित डंगें के पास से होकर बसों का ट्रायल किया। इस दौरान ट्रिपल एच से ओल्ड बस स्टैंड की ओर और ओल्ड बस स्टैंड से ट्रिपल एच की ओर बसें रवाना की गईं।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक छोटे वाहनों और बसों के संचालन के बाद सड़क की टारिंग करने के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे लोनिवि के अधिकारियों ने सड़क का दोबारा निरीक्षण किया और सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च को ढहा था डंगा-
चार मार्च को लिफ्ट के पास निर्माणाधीन पार्किंग के पास सड़क पर दरार आने से डंगा गिर गया था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 27 मार्च को सड़क बंद कर दी गई थी।

38 मीटर ऊंचा डंगा लगाया-
सड़क किनारे करीब 38 मीटर ऊंचा और 25 मीटर चौड़ा डंगा तैयार किया है। पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 27 मीटर और लोनिवि ने 11 मीटर डंगा तैयार किया है।

10 से बढ़कर अब 12 मीटर चौड़ी हो गई सड़क-
डंगा तैयार होने के बाद सर्कुलर रोड की चौड़ाई 10 से बढ़ कर 12 मीटर हो गई है। सड़क चौड़ी होने के बाद अब यहां जाम की समस्या भी नहीं सताएगी। सड़क किनारे पैरापिट और फुटपाथ भी बनाया जाएगा।

आज से बिना परमिट सील्ड रोड पर एंट्री बंद-
सर्कुलर रोड बंद होने के बाद शहर के लोगों की सुविधा के लिए  सील्ड रोड खोल दिया था। छोटा शिमला-शिल्ली चौक-लिफ्ट मार्ग पर छोटे वाहन चलाए जा रहे थे। सोमवार से बिना परमिट सील्ड रोड पर गाड़ियों की एंट्री रोक दी जाएगी। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि छोटा शिमला में बूम बैरियर चालू कर दिया जाएगा और प्रत्येक वाहन को परमिट जांच के बाद ही एंट्री दी जाएगी।

सर्कुलर रोड बहाल, सील्ड रोड बंद-
डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि ट्रायल के बाद सर्कुलर रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। सोमवार से छोटे बड़े सभी वाहन सर्कुलर रोड होते चलेंगे। सील्ड रोड से होते हुए सिर्फ वेलिड परमिट वाले वाहन ही चलेंगे।


शाम साढ़े पांच बजे चला दिए वाहन-
अधिशासी अभियंता, लोनिवि अयूब चौधरी ने बताया कि सड़क की टारिंग के बाद रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सर्कुलर रोड पर दोनों ओर से छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। सोमवार से सड़क किनारे रेलिंग और फुटपाथ तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed