फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic problem in shimla city.

राजधानी में जाम से निजात की कवायद, बड़े फैसले की तैयारी

Sun, 06 Mar 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Mar 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
traffic problem in shimla city.
शिमला शहर में ट्रैफिक की समस्या - फोटो : .

राजधानी शिमला में विकराल हो रही ट्रैफिक समस्या से शीघ्र ही निजात मिलेगी। इस बारे कवायद शुरू हो गई है। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर अगले सप्ताह अफसरों से बैठक करेंगे और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिशा- निर्देश देंगे। बैठक में ऑपरेटरों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा परिवहन विभाग, एचआरटीसी और यातायात पुलिस भी मौजूद रहेगी।

विज्ञापन


संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ट्रैफिक की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या, बसों और स्कूल कैबों में भारी ओवरलोडिंग और लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के टाइम टेबल पर बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


छह माह में ट्रैफिक कोन और बैरिकेड्स गायब
जाम की समस्या हल करने और रोड साइड अवैध पार्किंग रोकने के लिए बीते साल अगस्त माह में ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों पर ट्रैफिक कोन और बैरिकेड्स लगाए थे। छह माह में ही ट्रैफिक पुलिस के अभियान की हवा निकल गई। संजौली चौक, ढली बाईपास, नवबहार, खलीनी, बीसीएस, सर्कुलर रोड पर लगाए ट्रैफिक कोन अब गायब हैं। सबसे बड़े उपनगर संजौली में ट्रैफिक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। तंग सड़कों पर अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी होने के कारण रोजाना जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक की समस्या का होगा स्थायी समाधान : रोहन
शिमला में ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। अगले हफ्ते इसे लेकर एक बैठक आयोजित की जा रही है। शहर में लगने वाले जाम, बसों और स्कूल कैब में ओवरलोडिंग और लोकल बसों के टाइम टेबल पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर समस्या का समाधान ढूंढा जाएगा। -रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त शिमला


टालैंड में बस स्टॉप बदलने से मिली जाम से राहत
टालैंड में लगने वाले जाम की समस्या को हल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बस स्टॉप में बदलाव किया है। हिमलैंड से आने वाली बसों का स्टॉपेज गैस गोदाम के नीचे चिन्हित किया गया है ताकि बसों का रश बढ़ने पर यहां जाम की स्थिति पैदा न हो। इसके अलावा टालैंड से छोटा शिमला और खलीनी की ओर रवाना होने वाली बसों के लिए बैरिकड्स लगा कर सड़क पर चिन्ह लगा दिए गए हैं। इसी तरह की व्यवस्था शहर के अन्य चौकों और अधिक ट्रैफिक वाले स्थानों पर करने की आवश्यकता है।

बैठक में इन बिंदुओं पर भी होगी चर्चा
1. सर्कुलर रोड पर पीक ऑवर में वन वे ट्रैफिक
2. ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी
3. सर्कुलर रोड पर सिंगल साइड पार्किं की व्यवस्था
4. भारवाहक वाहनों को शोघी बाईपास डायवर्ट करना
5. छोटे भारवाहक वाहनों की आवाजाही कंट्रोल करना
6. शहर में सामान की लोडिंग अनलोडिंग के समय का पुनर्निर्धारण
7. लक्कड़ बाजार बस स्टैंड ढली शिफ्ट करने की योजना
8. शहर में टूरिस्ट वाहनों की एंट्री कंट्रोल करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed