फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic plan failed circular raod shimla.

पहले दिन ही फेल हो गया राजधानी का नया ट्रैफिक प्लान

Sun, 29 Mar 2015 11:00 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
traffic plan failed circular raod shimla.

राजधानी शिमला में लागू किया नया ट्रैफिक प्लान पहले ही दिन फेल नजर आया। नए ट्रैफिक प्लान के तहत बसों का संचालन नहीं हुआ। इस कारण शहर के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पंथाघाटी, विकासनगर और न्यू शिमला से आने वाली बसें टालैंड आने के बजाय बाईपास होते सीधे टूटीकंडी आईएसबीटी की ओर रवाना हो गई। टालैंड और ट्रिपल एच के बीच भी नियमित बस सेवा न मिलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


राजधानी शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ‘सर्कुलर रोड’ को शनिवार सुबह आठ बजे बंद कर दिया गया। लिफ्ट के पास नगर निगम की पार्किंग के सामने और टालैंड में बैरिकेट लगाकर सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। लिफ्ट के पास क्षतिग्रस्त सड़क के नीचे पक्का डंगा लगाने के लिए सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद की है।
विज्ञापन


पंथाघाटी, विकासनगर, न्यू शिमला और बीसीएस से आने वाली सभी बसें बाया टूटीकंडी आईएसबीटी होकर चल रही हैं। लोगों का कहना है कि नई व्यवस्था के कारण उन्हें ढाई गुना किराया देना पड़ रहा है। प्रशासन ने पंथाघाटी की तरफ से आने वाली बसों की आवाजाही वाया टालैंड करने का प्रावधान किया है लेकिन बसें टालैंड नहीं आ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक प्लान पर सवाल-
प्रशासन नए ट्रैफिक प्लान में टालैंड से ट्रिप्पल एच तक दो बसें चला रहा है। लोगों ने सवाल किया है कि जब पंथाघाटी, बीसीएस और न्यू शिमला की तरफ से आने वाली सभी बसों को बाया आईएसबीटी होकर चलाया जा रहा है तो ऐसे में इन बसों में कौन आकर बैठेगा।

एक महीना बंद रहेगा सर्कुलर रोड पर यातायात

traffic plan failed circular raod shimla.

किराया भी हो गया दोगुना- पंथाघाटी से आने वाले लोगों को अब करीब 25 रुपये पुराने बस अड्डे तक पहुंचने के चुकाने पड़ रहे हैं। पहले लोगों को टालैंड होकर पुराने बस अड्डे के करीब 12 रुपये देने पड़ते थे। बीसीएस से आने वाले यात्रियों के पहले जहां सात रुपये किराया लगता था अब उन्हें करीब 16 रुपये किराया देना पड़ रहा है।

टालैंड-ट्रिपल एच के बीच कम बसें-
लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने टालैंड और ट्रिपल एच के बीच लगातार दो बसें चलाने का दावा किया था। शनिवार को ट्रैफिक प्लान में संशोधन के बाद लोगों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हिमलैंड, टिंबर हाउस, बैम्लोई में बसें न रुकने से हजारों लोग पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचे।

फिर प्लान में राहत किसे दी-
सर्कुलर रोड का डंगा ढहने के बाद छोटा शिमला, पंथाघाटी, विकासनगर, न्यू शिमला और बीसीएस के लोग ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। लिहाजा ट्रैफिक प्लान भी इन्हीं इलाकों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के हिसाब से तय होना था लेकिन नए प्लान में इन इलाकों को राहत का एक भी पहलु ध्यान में नहीं रखा गया है। नए प्लान में महज छोटे वाहनों चालकों को ही राहत मिलती नजर आ रही है। आम जनता या दोगुना किराये की मार झेल रही है या फिर पैदल मुख्य शहर तक पहुंच रही है।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि दो दिन की छुट्टियों के दौरान नए ट्रैफिक प्लान की समीक्षा की जाएगी। सोमवार से नया ट्रैफिक प्लान सख्ती से लागू किया जाएगा। नए ट्रैफिक प्लान में शहर के लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed