{"_id":"67dc316b98f260512f0a1657","slug":"traffic-jam-on-circular-road-during-the-protest-shimla-news-c-19-sml1001-504456-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रदर्शन के दौरान सर्कुलर \nरोड पर यातायात जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रदर्शन के दौरान सर्कुलर रोड पर यातायात जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन
अनाडेल सड़क पर भी प्रभावित रही वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। किसानों के हितों के लिए निकाली रैली के दौरान वीरवार दोपहर पुराने बस अड्डे से लेकर 103 टनल तक जाम लगा रहा। इससे पीक ऑफिस-ऑवर्स में एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।
ओल्ड बस स्टैंड से क्रॉसिंग को पार करने के लिए 5 मिनट के सफर को तय करने में पौने घंटे से अधिक समय लगा। देर तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। वाहन धीरे-धीरे कर रेंगते रहे। इस दौरान बालूगंज-विधानसभा और कनेडी चौक से अनाडेल सड़क पर भी यातायात ठप रहा। इस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मी यातायात को बहाल करने में जुटे रहे लेकिन किसान-बागवान हजारों की संख्या में थे। सड़क पर पैदल मार्च के दौरान करीब एक बजे लोग चौड़ा मैदान पहुंचे। इस दौरान ओल्ड बस स्टैंड से बैरियर और क्रॉसिंग से बालूगंज तक सड़क के दोनों ओर वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर करीब एक बजे सड़क यातायात के लिए सुचारू रूप से बहाल हुआ। हिमाचल प्रदेश बजट सत्र के लिए पुलिस विभाग ने विधानसभा और आसपास के क्षेत्र को 10 सेक्टर में विभाजित किया है। ट्रैफिक व्यवस्था को पांच सेक्टर में बांटा है। किसान-बागवानों के प्रर्दशन के दौरान हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।